Bihar

मतदान से एक दिन पहले पुलिस हिरासत में बीमा भारती के दो PA: 10 लाख कैश के साथ पुलिस ने पकड़ा

पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। 26 अप्रैल यानी कि शुक्रवार को यहां वोटिंग होनी है। इससे पहले, राजद प्रत्याशी बीमा भारती (Bima Bharti) की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, 10 लाख कैश के साथ बीमा भारती के दोनों पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बीमा भारती के पीए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल के पास से कैश मिले हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस रुपौली थाना लेकर आई है।

पूर्णिया में बुधवार की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार (Lok Sabha Election) का शोरगुल थम गया। वहीं अंतिम दिन प्रमुख प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कई दिग्गजों ने भी अंतिम समय तक सभाएं की तो कई प्रत्याशियों ने रोड शो निकालकर मतदाताओं को मैसेज देने का काम किया। मतदाता 26 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र में बने 2200 बूथों पर अपना मतदान करेंगे।

हॉट सीट बना हुआ है पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में हो रहा चुनाव इस बार चर्चा में बना हुआ है। चुनाव में सात प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। एक तरफ एनडीए से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन से राजद की प्रत्याशी बीमा भारती ताल ठोक रही हैं।

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे पप्पू यादव ने चुनाव को त्रिकोणात्मक बना दिया है। तीनों नेताओं ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अंतिम दिन, सभी प्रत्याशी ने प्रचार समाप्ति के अंतिम वक्त तक जमकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके साथ ही, सभी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago