समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

प्रचंड गर्मी में नहीं बंद होने दिए स्कूल, लू लगने से शिक्षक की मौत; परिजन द्वारा केके पाठक, DM और DEO के खिलाफ परिवाद दायर

बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह पर परिवाद दायर किया गया है. दरअसल, एक शिक्षक की मौत से जुड़ा हुआ मामला है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभाग की हठ की वजह से डॉ अविनाश कुमार अमर (55) की मौत हुई है. इस गर्मी में भी स्कूल के संचालन से ऐसा हुआ है.

IMG 20231027 WA0021

केके पाठक के खिलाफ परिवाद दायर :

लू लगने से शिक्षक की मौत पर सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को परिवाद दायर कराया गया है. शहर के लेनिन चौक निवासी मृत शिक्षक के रिश्तेदार परितोष कुमार ने परिवाद दायर कराया है. इसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, डीएम सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को आरोपित बनाया है.

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

55 वर्षीय शिक्षक की मौत का मामला :

परिवाद में परितोष कुमार ने बताया है कि, ”उनके बड़े बहनोई डॉ अविनाश कुमार अमर (55) औराई प्रखंड के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी में 2014 से इतिहास के नियोजित शिक्षक थे. गलत नीति और आदेश के कारण इस भीषण प्रचंड गर्मी में भी बिहार के सभी स्कूल खोलने का आदेश दिया गया. जिसके कारण उनके बहनोई सिकंदरपुर स्थित अपने घर से बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले.”

IMG 20230701 WA0080

‘लू लगने के कारण गई जान ‘ :

11:45 बजे अविनाश कुमार शिक्षकों के साथ अपने घर जाने के लिए स्कूल से निकले. इस बीच तेज धूप के कारण उन्हें लू लग गया. जिस कारण वह गिर गए. उन्हें उठाकर एसकेएमसीएच लाया गया. प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी मौत हो गई.

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02