Bihar

पारस के सामने ही रालोजपा नेता करने लगे हंगामा, कहा-40 में से समस्तीपुर, उजियारपुर समेत 6 सीट पर हम NDA को हरायेंगे

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए और महागठबंधन ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. दोनों गठबंधनों के नेता अब ताबड़तोड़ प्रचार में उतर चुके हैं. इस बार एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटें जिताने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं.

इसी कड़ी में पारस ने शनिवार (6 अप्रैल) को पटना में अपनी पार्टी और पार्टी से जुड़े संगठनो के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में रालोजपा और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मजबूती से है और आगे भी रहेगी. रालोजपा के कार्यकर्ता बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. हालांकि इस दौरान उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता गुस्सा हो गए और हंगामा करने लगे.

रालोजपा कार्यकर्ताओं ने जब अपने नेता पशुपति पारस को यह कहते सुना कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीतेगी. इसके लिए हम चुनाव प्रचार करेंगे. लोगों को वोट देने की अपील करेंगे, तो वे भड़क गए और पारस की बातों का विरोध करने लगे. विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं का मुंह पशुपति पारस देखते ही रह गए. नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि आप भले ही हमें पार्टी से निष्कासित कर दीजिए लेकिन 40 में से 6 सीट पर हम एनडीए को हराने का काम करेंगे. RLJP कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वह चिराग पासवान को किसी भी कीमत पर वोट नहीं देंगे.

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता आकाश यादव ने कहा कि हम गुलाम नहीं है. हम अपने नेता पशुपति पारस के साथ हैं. उनके सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे है. उन्होंने कहा कि बिहार की 40 में से 6 सीटों पर हमलोग एनडीए का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि ये सीटें हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और उजियारपुर हैं, यहां हमारा विरोध जारी रहेगा. हम लोग गांव-गांव जाकर एनडीए प्रत्याशी को हराने की अपील करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago