Bihar

पप्पू यादव नहीं बैठेंगे, बोले- 24 दिन, 24 घंटे जुट जाएं मैदान में; 24 का चुनाव जीतेंगे पूर्णिया के सम्मान में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर महागठबंधन से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलने पर पूर्व सांसद पप्पू यादव अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने समर्थकों से मैदान में जुट जाने के लिए कहा है। उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भले ही कांग्रेस से उन्हें सिंबल नहीं मिले, वे निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव वह पूर्णिया के सम्मान में जीतकर दिखाएंगे। दरअसल, पूर्णिया सीट महागठबंधन में आरजेडी के खाते में आई है। लालू यादव की पार्टी ने यहां से विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है। इससे अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव को करारा झटका लगा। वे कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से 2024 का चुनाव लड़ना चाहते थे।

पप्पू यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “साथियों, अगले 24 दिन 24 घंटे मैदान में जुट जाएं, 24 का चुनाव जीतेंगे पूर्णिया के सम्मान में।” पप्पू यादव ने पूर्व में पूर्णिया सीट से मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की थी। हालांकि, अब वह 4 अप्रैल को अपना पर्चा भरेंगे। इस सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

इससे पहले उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन हित में लालू यादव पूर्णिया सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दें। मगर, आरजेडी ने उनकी इस अपील को दरकिनार कर दिया है, ऐसे में अब पप्पू यादव के निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस पप्पू यादव को पूर्णिया से सिंबल देने के मूड में नहीं है। अगर फिर भी वे पूर्णिया से निर्दलीय ताल ठोकते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

पूर्णिया में त्रिकोणीय होगा मुकाबला?

पप्पू यादव अगर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरते हैं तो पूर्णिया लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। पिछले कुछ महीनों में पप्पू यादव ने इस लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपना जनाधार बढ़ाया है। कांग्रेस में आने से पहले उन्होंने पिछले दिनों पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पूर्णिया में महागठबंधन बीमा भारती और एनडीए से मौजूदा जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा मैदान में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

23 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago