Bihar

बिहार में मुस्लिम टीचर मना पाएंगे ईद..CM ने संज्ञान लेकर जारी किया आदेश; आवासीय ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव

बिहार में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों की त्योहार पर छुट्टी को लेकर सियासत गर्माई हुई है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए ईद पर दो दिन और रामनवमी पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। शिक्षा विभाग से प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को 10 एवं 11 अप्रैल को ईद की और 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी मिलेगी। सीएम नीतीश ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि पिछले महीने होली के मौके पर छुट्टी नहीं मिलने से ट्रेनिंग में पहुंचे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। शिक्षकों की मांग के बावजूद एसीएस केके पाठक ने होली पर अवकाश नहीं दिया था। इस पर जमकर राजनीति भी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक ईद और रामनवमी के मौके पर राज्य में अवकाश पहले से घोषित है। मगर शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को त्योहार पर भी छुट्टी नहीं दी गई थी। इस पर शिक्षक असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने नीतीश सरकार से ईद और रामनवमी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम न रखने की गुहार लगाई, ताकि वे परिवार के साथ रहकर पर्व मना सकें। सीएम नीतीश ने ऐसे शिक्षकों की असहजता पर संज्ञान लेते हुए उन्हें 10, 11 और 17 अप्रैल को अवकाश देने का निर्देश दिया। हालांकि, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि पिछले महीने होली के दिन भी शिक्षकों को ट्रेनिंग कार्यक्रम में बुलाया गया था। राज्यभर में ड्यूटी पर पहुंचे कई शिक्षकों के साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ। किसी शिक्षक को होली खेल रहे लोगों ने कीचड़ से तो किसी ने गोबर से रंग दिया। इस पर राजनीति भी काफी गर्माई थी। बदहाल शिक्षकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, जिस कारण शिक्षा विभाग के होली पर छुट्टी ना देने के फैसले पर सवाल उठे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago