Bihar

मोबाइल तो कमल से भी चार्ज नहीं होता, अंधेरा में लालटेन ही प्रकाश देता है; मोदी पर तेजस्वी का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया जिले में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान बिना नाम लिए राजद प्रमुख लालू यादव पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा कभी भी राजद को वोट नहीं देंगे। सवालिया लहजे में पीएम मोदी ने पूछा कि क्या लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) से स्मार्ट मोबाइल चार्ज हो सकता है? जब लोग स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं, तो वे लालटेन के बारे में बात कर रहे हैं।

अब पीएम मोदी के इस बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मोदी जी, मोबाइल तो कीचड़ सने कमल के फूल से भी चार्ज नहीं होता। मोदी जी अंधेरा जब भी रहता है प्रकाश तो लालटेन ही देता है, ना कि कमल का फूल?

तेजस्वी की ओर से जारी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इतिहास गवाह रहा है कि देश में, समाज में जब भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता और नफ़रत का घोर अंधेरा होता है तब-तब लालटेन की रोशनी में ही वो अंधेरा छँटा है ना कि कमल के फूल से। मोदी जी, इसी लालटेन ने युगों-युगों से बिहार में व्यापत सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक गैर बराबरी, अन्याय और अत्याचार के अंधेरे को दूर भगाया है। इसी लालटेन की रोशनी में सदियों से गरीब, उत्पीड़ित, उपेक्षित और वंचित लोगो ने अपनी जुबान खोलना और बोलना सीखा, अपने हक़-अधिकार माँगने लगे, बराबरी पर बैठने लगे, नौकरियों में आने लगे, विधायक-सांसद बनने लगे। यह सब बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान और लालटेन के उजियारे से ही संभव हो पाया है। ख़ैर! आप समझ ही नहीं पायेंगे क्योंकि वंचितों के दर्द ओ ग़म को जानने के लिए जो संवेदनशील नज़रिया चाहिए वो आपके अंदर नहीं है। हमें ढेर सारा अपशब्द बोलिये लेकिन बिहार को उसका हक़ दीजिए, युवाओं को नौकरी देने में मेरी और बिहार की मदद कीजिए।फिर आप जितना चाहें मुझे और मेरी पार्टी को गालियाँ दीजिए। बस मेरे बिहार को उसका अधिकार दीजिए।

बता दें कि गया में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद को भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतीक बताते हुए कहा कि उसने बिहार को सिर्फ दो चीजें दी हैं, जंगलराज और भ्रष्टाचार क्योंकि राजद शासनकाल में भ्रष्टाचार एक उद्योग की तरह फला-फूला। पीएम मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के पास कोई सोच नहीं है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। यह लोग नीतीश जी के और केंद्र सरकार के कामों का श्रेय स्वयं लेते हैं। पूरा बिहार जानता है कि राजद ने इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है लेकिन उनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों में क्या काम किया उसकी वे चर्चा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

30 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago