Bihar

समस्तीपुर से 207 समेत मिथिला प्रक्षेत्र से कुल 573 बदमाश होंगे तड़ीपार, जेल में बंद अपराधियों पर भी CCA की कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दरभंगा/समस्तीपुर :- मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए मुकम्मल तैयारी जिले में की जा रही है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस पूरे एक्शन में आ गई है। मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबू राम ने कहा कि शांतिपूर्ण व भयमुक्त लोकसभा चुनाव को लेकर बदमाशों, असमाजिक तत्वों व वोट को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर में ऐसे 573 लोगों को तड़ीपार किया जाएगा। अब तक 115 को तड़ीपार किया गया है। वहीं जेल में बंद 16 अपराधियों पर सीसीए 12 के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें समस्तीपुर में जेल में बंद 11, मधुबनी के 3 एवं दरभंगा मंडल कारा के 2 अपराधी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक तड़ीपार के लिए दरभंगा जिले से 196, समस्तीपुर से 207 एवं मधुबनी से 170 लोगों का प्रस्ताव गया है, जिसमें अब तक दरभंगा के 7, समस्तीपुर के 66 व मधुबनी के 44 लोगों पर लोकसभा चुनाव के दौरान तड़ीपार की स्वीकृति दे दी गई है।

डीआईजी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तीनों जिलों के एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बीच चुनाव की तैयारी के साथ ही रामनवमी को लेकर भी तैयारी करने के लिए पुलिस अधिकारियों को कहा गया है। चुनावी वर्ष होने के बीच पर्व-त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। शराब माफिया और तस्करों की गिरफ्तारी के साथ शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण की दिशा में पुलिसिंग की जा रही है। रामनवमी में भी अर्ध सैनिक बल की प्रति नियुक्ति हर जिलों में होगी।

वहीं समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले आपराधिक एवं अवांछित तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई युद्धस्तर पर की जा रही है। प्रतिदिन वे खुद इसकी गहन मॉनीटरिग कर रहे हैं। चुनाव में अवांछित तत्वों से सख्ती के साथ निपटने को पुख्ता तैयारी की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

2 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

15 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

16 घंटे ago