Bihar

रोज-रोज मत आईए, मीडिया पर भड़के सम्राट चौधरी,कहा- एंट्री बंद करवा देंगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मीडिया पर आज भड़क गये। लालू पर सवाल पूछे जाने से गुस्साएं सम्राट चौधरी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल से मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दिया।

मीडिया ने जब यह जानकारी दी कि आज लालू परिवार मंदिर गये हुए थे। जहां रोहिणी आचार्या, राबड़ी देवी, लालू प्रसाद ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की इतना सुनते ही सम्राट चौधरी गुस्सा हो गये और कहने लगे कि मीडिया का एंट्री बंद करवा देंगे रोज-रोज मत आईए।

बता दें कि नीतीश कैबिनेट ने मंत्रियों के नए बंगले अलॉट कर दिया है। तेजस्वी और तेजप्रताप का बंगला छिन लिया गया है। अब यह बंगला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दिया गया है। इसके अलावे महागठबंधन के कई नेताओं का भी बंगला छिना गया है। तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग में जो बंगला मिला था उसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम पर आवंटित कर दिया गया है. जबकि 3 स्टैंड रोड वाला तेजप्रताप यादव का बंगला डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को दे दिया गया है।

बंगला सहित कई मुद्दे पर मीडिया बात करना चाह रही थी कि सम्राट चौधरी लालू के सवाल पर आगबबूला हो गये और मीडिया कर्मियों को बीजेपी दफ्तर में एंट्री बंद करने की बात करने लगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कहीं नहीं जा रहे, सीएम की वैकेंसी नहीं: जेडीयू MLC खालिद अनवर

नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…

5 मिनट ago

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

3 घंटे ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

3 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

6 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

6 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

9 घंटे ago