Bihar

यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल: कहा- मां के कहने पर लिया फैसला, मेरी विचारधारा भी पार्टी से मिलती है

बिहार के पॉपुलर यूट्यूब स्टार मनीष कश्यप ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. मनीष कश्यप को बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी पार्टी मुख्यालय लेकर पहुंचे थे.उनके साथ उनकी मां भी थीं. मनीष कश्यप बिहार ही नहीं बल्कि बिहार के बाहर भी एक सोशल मीडिया के एक चर्चित चेहरा हैं. उन्होंने इससे पहले बिहार की पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा था. लेकिन खबर है कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. मनीष कश्यप पूरे बिहार में बीजेपी और बीजेपी के सहयोगी दलों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी मां मोदी जी की फैन है और मैं जब जेल में था तब मनोज तिवारी जी ने मेरी मां को बहुत संबल दिया था. मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी मां ने कहा है तुमको मोदी जी के साथ खड़ा होना है. फिर ये मेरे लिए आखिरी बात हो गई. अब मैं पार्टी के लिए पूरी तरह काम करूंगा.

वहीं मनीष कश्यप के बीजेपी ज्वाइन करने पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इनके योग्यता के अनुसार बीजेपी हमेशा इनको सम्मान देगी. इनके साथ उनकी माता जी भी मंच पर ज्वॉइन करने आई हैं, ये सुखद है. मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने जनता का मुद्दा उठाया है और हमेशा मोदी जी के पक्ष में बातें कही हैं. लेकिन इस देश के कुछ राजनीतिक दलों ने इनकी आवाज दबाने के लिए जेल में बंद कर दिया.

मनीष कश्यप खुद को सन ऑफ बिहार कहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी पहचान एक सफल यूट्यूबर की है. बिहार के जमीन से जुड़े मुद्दों को मनीष अपने यूट्यूब चैनल पर जोर शोर से उठाते रहे हैं. यही वजह है कि उनके वीडियोज बिहार में हर वर्ग के बीच खासतौर पर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं.

मनीष बिहार में बेतिया के रहने वाले हैं. मनीष तब चर्चा में आए थे जब उन्हें एक विवादास्पद वायरल वीडियो को लेकर गिरफ्तार किया गया था. उस कथित वीडियो में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट होते हुए दिखाया गया था. उसके बाद मनीष तमिलनाडु के साथ-साथ बिहार की पुलिस के भी निशाने पर आ गए थे. मनीष को तब नौ महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था.

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

3 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago