Bihar

खगड़िया से सांसद महबूब अली कैसर ने ज्वाइन की RJD, महागठबंधन के CPIM उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

खगड़िया के सीटिंग एमपी चौधरी महबूब अली कैसर रालोजपा (पारस गुट) छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। इसके लिए वो राजद कार्यालय पहुंचे। जहां तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। महबूब अली कैसर के साथ उनके बेटे युसूफ कैसर भी मौजूद हैं। कैसर दो बार खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको काफी वोट भी मिले थे, लेकिन 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला।

वहीं, खगड़िया सांसद को राजद में शामिल करवाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महबूब अली कैसर ने संविधान बचाने के हित में और लोकतंत्र बचाने के हित में यह फैसला लिया है। यहां दो खेमा है,एक तलवार बांटने वाला है और एक हमलोग हैं जो कलम बांटने वाले हैं। अब कैसर साहब ने जो निर्णय लिया है उससे बिहार और देश में एक सन्देश गया है।इनके निर्णय से पूरे देश और राज्य में जो निर्णय जाएगा वो देश बचाने के लिए जाएगा।

दरअसल, एनडीए में पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई। खगड़िया से राष्ट्रीय लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर अचानक चिराग से मिलने पहुंचे थे और पारस की पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही चिराग की लोजपा (रामविलास) में शामिल हो जाएंगे। लेकिन यहां उनकी बात नहीं बनी।

आपको बताते चलें कि, चिराग पासवान ने भागलपुर के स्वर्ण कारोबारी राजेश वर्मा को खगड़िया से टिकट देकर मैदान में उतार दिया। टिकट नहीं मिलने के बाद आखिरकार महबूब अली कैसर ने आरजेडी में जाने का फैसला ले लिया। आरजेडी ने खगड़िया की सीट सीपीएम को दे दी है, प्रत्याशी संजय कुमार नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में महबूब अली कैसर सीपीएम उम्मीदवार का समर्थन कर अब चिराग पासवान को टक्कर देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

24 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago