Bihar

केके पाठक की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर समेत बिहार भर के 67 BEO की सैलरी बंद करने का दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के 25 जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) का वेतन भुगतान बंद करने का आदेश दिया है। इसको लेकर विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शुक्रवार को पत्र भेजा है। विभाग ने कहा है तत्काल इनका वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण पूछिए की कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का फोन ये क्यों नहीं रिसीव करते हैं। इन्हें बार-बार फोन करने पर भी ये पदाधिकारी बात नहीं करते हैं।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आई शिकायतों के संबंध में फोन कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से जानकारी ली जाती है। इसी क्रम में कई पदाधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं। यह खेदजनक है। विभाग ने कहा है कि अगर पहले से इनका वेतन बंद है तो इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करें। अगर पहले से कोई निलंबित है या आरोप पत्र गठित है तो पूरक आरोप पत्र गठित करते हुए कठोर कार्रवाई की अनुशंसा करें।

जिन जिलों के ये बीईओ हैं, उनमें अररिया, औरंगबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago