Bihar

नित्यानंद राय के तीन बैंक खातों में 675, 239 और 8804 रुपये; जानें कुल संपत्ति कितनी

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय व उनकी पत्नी अमिता राय करोंड़ों के मालिक हैं। नित्यानंद के पास कुल चल संपत्ति 5 करोड़ 52 लाख 39 हजार 417 रुपए है, जबकि पत्नी के पास 42 लाख 90 हजार 274 रुपए की चल संपत्ति है। निर्वाची पदाधिकारी के यहां दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3.25 लाख रुपए नकद है। जबकि पत्नी के पास 1.35 लाख है। श्री राय के पास चार बैंक अकाउंट है। दिल्ली के एसबीआई संसद भवन वेतन शाखा खाते में 2.75 लाख रुपए हैं। इसके अलावा संसद भवन के एक खाते में 675, पटना सचिवालय खाते में 239 रुपये व पीएनबी राजेंद्र चौक, हाजीपुर में 8804 रुपए मात्र है। जबकि पत्नी के पास एक बैंक अकाउंट है। जिसमें 72 हजार रुपए हैं।

नित्यांनद के पास विभिन्न जगहों पर 9.99 करोड़ की जमीन भी है। केंद्रीय मंत्री पशुओं के शौकीन तो हैं कि पर्यावरण की संरक्षा में भी रुची रखते हैं। पशुपालन के साथ ही वन भी लगा रखा है। नित्यानंद राय भैंस व गाय पालने के भी शौकीन है। उनके पास 12 भैंस के साथ ही 9 बछरा है। वहीं 14 गाय के साथ थी 10 बाछी है। जिससे दूध का कारोबार करते हैं। पर्यावरण की संरक्षा को लेकर अच्छा खासा वन भी लगा रख है। उनके पास छौकिया में 2704 शीशम, 108 मोहगनी,सैफपुर में 1723 मोहगनी, 105 आम व लीची तथा 6 बोंडिग का पेड़ लगा रखा है।

पांच टीवी, छह एसी, पांच फ्रिज भी 

नित्यानंद राय ने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास देखने के लिए 5 टीवी है। 6 एसी के साथ ही 5 फ्रिज है। दो जेनरेटर, तीन वाशिंग मशीन के अलावा गैस सिलेंडर के अलावा करीब 5 लाख का फनिर्चर है।

सुरक्षा के लिए रखते हैं रायफल

नित्यानंद राय सुरक्षा के लिए रायफल भी रखते हैं उके पास 303 बोर का रायफल है। जिसका उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। विभिन्न जगहों पर कई प्लाट व मकान भी हैं। बता दें कि 13 मई को चौथे चरण में बिहार की उजियारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

57 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago