Bihar

पूर्व सैनिक संभालेंगे डायल 112 की स्टीयरिंग, खाली पदों पर होगी बहाली, गृह विभाग से मिली मंजूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इमेरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत डायल 112 के वाहनों की स्टीयरिंग अब पूर्व सैनिक संभालेंगे। उनकी संख्या 3171 होगी। राज्य के सभी जिलों में जरूरत के अनुसार सेवानिवृत सैनिक चालकों की मानदेय पर बहाली होगी।

इसको लेकर गृह विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। वितंतु एवं तकनीकी सेवाओं के डीआईजी ने इसको लेकर सभी जिलों को लिखा है। अपने-अपने जिलों में वैसे सेवानिवृत सैनिक चालकों का पता करने को कहा गया है। उनकी लिस्ट मिलते ही बहाली की प्रक्रिया पूरी कर डायल 112 के वाहनों को चलाने की जिम्मेदारी सेवानिवृत सैनिक चालकों को मिल जाएगी। राज्य में डायल 112 की सेवा शुरू होने से आम नागरिकों को सहूलियत हो रही है।

पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है और संबंधित एसपी को उक्त जिले के सैनिक बोर्ड्स कार्यालय के पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा है। एक जिला सैनिक बोर्ड्स के तहत कई जिले आते हैं। भागलपुर जिले के तहत भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले आते हैं।

दूसरे चरण में विस्तार होना है, जरूरत है चालकों की

पूर्व सैनिक इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के तहत डायल 112 का पहला चरण पूरा हो चुका है। उसमें मिली सफलता को देखते हुए इसका दूसरे चरण में विस्तार किया जा रहा है। अब यह सुविधा शहर से निकलकर प्रखंडों तक में उपलब्ध करायी जाएगी। काफी संख्या में कुशल वाहन चालकों की जरूरत है। यही वजह है कि इसके लिए पूर्व सैनिक चालकों को इसके लिए उपयुक्त माना गया है। बताते चलें कि कानून का राज और विधि व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर समय पर राहत और सुरक्षा दिलाने के मकसद से राज्य के सभी जिलों में डायल 112 की सेवा शुरू की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago