Categories: BiharNEWSWeather

बिहार में अगले पांच दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव का अलर्ट जारी, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अगले पांच दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 29 अप्रैल तक प्रचंड पछुआ के प्रवाह और ताप के प्रभाव से हीट वेव की स्थिति बनेगी। दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में इसका व्यापक असर रहेगा। पटना सहित अधिकतर शहर लू की चपेट में रहेंगे और इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में एक-दो जगहों पर लू का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने भीषण हीटवेव की आशंका को देखते हुए बुधवार को विशेष बुलेटिन जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लोगों को घर से बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान पारा चरम पर होगा और इससे हीट वेव के दौरान हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बार-बार पानी पिएं भले ही प्यास न लगी हो। हीट वेव के दौरान शारीरिक तनाव की स्थिति हो सकती है, जिससे जान जाने तक का खतरा हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। तापमान अधिक रहने पर लोगों को ज्यादा मेहनत वाले काम से परहेज करने को कहा गया है। श्रमिकों, बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों और कम तापमान वाले क्षेत्रों से बिहार आ रहे लोगों को लू के दौरान घर पर ही रहने को कहा गया है।

बरतें ये एहतियात

हल्के रंग का, ढीला और झराझरा सूती कपड़ा पहनें। धूप में जाते समय सुरक्षात्मक चश्मा, छाता, टोपी, जूते या चप्पल जरूर पहनें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। यह शरीर में जल की मात्रा को कम करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें। बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें। कमजोरी या बीमार महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। पशुओं को छाया में रखें। ओआरएस, घर के बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। इससे शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। घर को ठंडा रखें।

सन स्ट्रोक से प्रभावित व्यक्ति के उपचार का सुझाव

प्रभावित व्यक्ति को ठंडे स्थान पर छाया के नीचे लिटाएं। गीले कपड़े से शरीर को पोछें। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें। ध्यान रहे कि शरीर के तापमान को कम करना है। ओआरएस पिलाएं। नींबू का शरबत पिलाएं। प्रभावित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। हीट स्ट्रोक घातक होता है, इसलिए रोगी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करें।

पर्यटकों को सलाह

मौसम विभाग ने कहा कि उन लोगों को हीट स्ट्रोक का ज्यादा खतरा है जो कम तापमान वाले क्षेत्रों से आ रहे हैं। ऐसे लोग एक हफ्ते की अवधि तक खुले मैदान में आने-जाने से बचें। शरीर के अनुकूल होने तक गर्म वातावरण में न जाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago