Bihar

न्यूनतम वेतन 35000, रोजाना मजदूरी 600 और राज्यपाल का पद समाप्त; CPI-माले का घोषणापत्र जारी

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद बिहार समेत पूरे देश के सियासी तापमान चरम पर है। वोट लेने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा जनता से एक से बढ़कर एक वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के बाद सीपीआई माले ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। माले की घोषणापत्र में बड़े बड़े वादे किए गए हैं जिनमें न्यूनतम वेतन 35 हजार तो एक की न्यूनत मजदूरी 6 सौ रुपए दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

अपने चुनावी घोषणापत्र में सीपीआई एमएल ने चुनावों में ईवीएम यानि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग पर अपना रुख स्पष्ट किया है। दरअसल ईवीएम को लेकर राजनैतिक दलों द्वारा बार-बार सवाल उठाए जाते हैं। अक्सर सत्ताधारी दल पर ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाया जाता है। भाकपा माले ने अपने मेनिफेस्टो में ईवीएम के बदले बैलेट से कराने की बात कही है। दैनिक मजदूरी और मासिक वेतन को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी के मेनिफेस्टो में कहा गया है कि मनरेगा में साल 200 दिन काम की गारंटी और एक दिन की मजदरी 600 रुपए करने की बात कही गई है। इसके अलावे संविदाकर्मियों को नियममित करने के साथ एक माह का न्यूनतम वेतन 35 हजार करने की बात कही गयी है।

भाकपा माले ने राज्यपाल का पद समाप्त करने की बात कही है। कहा गया है कि किसी प्रतिनिधि द्वारा दल बदल करने पर अनिवार्य रूप से सदस्यता खत्म होना चाहिए। इसके अलावे राज्यपाल का पद समाप्त करने की बात भी कही गयी है। कहा गया है कि जीएसटी की वापसी होगी और मतदाताओं के पास अपने प्रतिनिधियों को वापस करने का अधिकार होगा।

बताते चलें कि बिहार में सीपीआई माले तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आरा, काराकाट और नालंदा की लोकसभा सीटें सीपाआई एमएल की दो गई हैं। पार्टी ने काराकाट से राजाराम सिंह को, नालंदा से संदीप सौरभ को और आरा से सुदामा प्रसाद को मैदान में उतारा है। आरा में राजाराम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा को टक्कर देंगे तो नीतीश के गृह जिला नालंदा में संदीप सौरभ दो बार के सांसद जदयू के कौशलेंद्र कुमार को चुनौती देंगे। आरा में सुदामा प्रसाद की लड़ाई बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को लड़ाई देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago