Bihar

बिहार: स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाना शिक्षक को पड़ा भारी, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

सहरसा में छात्र को सजा देने प्रिंसिपल को मंहगा पड़ गया. बेटे को स्कूल में मुर्गा बनने की सजा देने से नाराज छात्र के पिता ने डंडे से मारकर शिक्षक का सिर फोड़ दिया. जख्मी हालतक में शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना महिषी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लहुआर की है. इस घटना के बाद शिक्षकों ने दोषी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार लहुआर के मिडिल स्कूल में कक्षा छह का छात्र सन्नी कुमार विद्यालय की खिड़की तोड़कर हुड़दंग मचा रहा था. इसी बात प्रधानाध्यापक ने उसे परंपरागत अंदाज में सजा दी और बात समाप्त हो गई. छात्र सन्नी जब घर गया तो अपने पिता संतोष सिंह से सजा के बारे में शिकायत की. पुत्र को स्कूल में दी गई सजा पिता संतोष सिंह को बर्दाश्त नहीं हुआ.

बेटे को मुर्गा बनाए जाने से था नाराज

बेटे को स्कूल में मुर्गा बनाने की सजा देने से नाराज संतोष सिंह स्कूल पहुंचा और प्रधानाध्यापक के सिर पर अचानक लाठी से वार किया जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मी हेडमास्टर भागीरथ भारती को शिक्षकों ने उठाकर सीएचसी महिषी लाया जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया.

सभी शिक्षक और छात्र के सामने प्रिंसिपल को पीटा

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक चेतना सत्र मे मौजूद थे. सब लोगों के सामने घटना को अंजाम दिया गया. शिक्षकों ने बताया कि हमलावर अभिभावक संतोष सिंह को शिक्षकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले के बारे जख्मी प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग छह के छात्र सन्नी कुमार ने शुक्रवार को बड़ा उधम मचाया था और खिड़की तोड़ दी थी. उसे ऑफिस में बुलाकर हमने डांट फटकार के बाद मुर्गा बनाया था और फिर समझा बुझाकर घर भेज दिया था.

आरोपी गार्जियन को शिक्षक और छात्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रिंसिपल के अनुसार घर जाकर उसने अपने पिता से बढ़ा चढ़ा कर मारपीट करने जैसी शायद शिकायत कर दी थी. इसी मामले को लेकर चेतना सत्र के दौरान जब राष्ट्रगान चल रहा था. सन्नी के पिता संतोष सिंह ने अचानक पीछे आकर मेरे सिर पर जोरदार लाठी का प्रहार कर दिया. इसके बाद आठवीं के बड़े बच्चे और अन्य शिक्षक ने हमलावर संतोष को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आरोपी अभिभावक गिरफ्तार

इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला महिषी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लहुआर का है. यहां छठी कक्षा के छात्र सन्नी कुमार को स्कूल के हेडमास्टर भागीरथ भारती ने वर्ग कक्ष का खिडकी तोड़ने पर दंडित करते हुए मुर्गा बना दिया. इसी से आक्रोशित छात्र के पिता संतोष सिंह ने लाठी से हमला कर हेडमास्टर को जख्मी कर दिया. इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago