Bihar

चाचा तो हाईजैक हो गए, किताब लिख रहा हूं, उसमे दूंगा जवाब; लालू के इतने बच्चे वाले नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व सी लालू-राबड़ी के बच्चों की संख्या पर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान जारी है। रविवार को रांची रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जवाब दिया। नीतीश कुमार के इस बयान पर ऐतराज जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चाचा जी पूरी तरह से हाईजैक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव और देश हित के मुद्दों पर बात करने के बजाए व्यक्तिगत हमला करते हैं। लेकिन वह चाचा हैं तो जो भी कहेंगे वह मेरे परिवार के लिए आशीर्वाद होगा। शनिवार को उनकी बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी नीतीश कुमार के बयान पर दुख जताया था।

रविवार को तेजस्वी यादव ने चौधरी महबूब अली कैसर को राजद की सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश राजद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए मुद्दे की बात नही करती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर रखा है। मीडिया को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे परिवार के लिए आदरणीय थे और आगे भी रहेंगे। हम लोग उन सम्मान करते हैं। मैं हाथ जोकर कहता हूं कि उन्होंने जो भी कहा है या कहते रहते हैं वह सब हमारे लिए आशीर्वाद है। हमारे परिवार के बारे में वह आजकल बहुत कुछ बोलते रहते हैं लेकिन इसे हम आशीर्वचन के रूप में देखते हैं। तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव चल रहा है। अब चुनाव के माहौल में यह सब बात करके किसी को फायदा होने वाला नहीं है। ना इससे बिहार के लोगों का भला होगा ना देश के लोगों का। स्थिति ऐसी हो गई है कि चार-पांच लोगों ने मिलकर हमारे चाचा को हाईजैक कर रखा है।

किताब लिखने जा रहे तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि वह किताब लिखने जा रहे हैं और जब वक्त आएगा तो सारी बातों का जिक्र अपनी किताब में करेंगे। उन्होंने पहली बार यह बात नहीं कही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया था। हम लोग सिर्फ उनकी चिंता ही कर सकते हैं, जहां भी रहें स्वस्थ रहें और अच्छे से रहें।

तेजस्वी यादव ने बताया कि वह रांची की रैली में सम्मिलित होने जा रहे हैं। प्रथम चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी के घोषणा पत्र में बिहार के लिए कोई विजन नहीं है। बीजेपी जुमलेबाजों की पार्टी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कि बिहार दौरे पर तंज किया कि किसी के बिहार आने कोई फर्क नहीं पड़ता। बिहार इस चुनाव में चौंकाने वाला परिणाम देगी। देश बचाने की लड़ाई हम लोग जारी रखेंगे।

शनिवार को मीसा भारती ने भी इसी मुद्दे पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में हम क्या कह सकते हैं। जब वह हमारे साथ थे तो उन्हें पता नहीं था कि लालू जी के कितने बच्चे हैं। अब अलग हो गए तो यह बात उठा रहे हैं। पहले प्रधानमंत्री हमारे परिवारवाद पर बोलते थे उन्होंने जब बोलना बंद कर दिया तो चाचा नीतीश कुमार ने शुरू कर दिया है।

दरअसल शनिवार को कटिहार की जनसभा में नीतीश कुमार ने लालू यादव के परिवारवाद पर तंज कसा था। कहा कि इतना बच्चा कोई कैसे पैदा कर सकता है। जब हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिए और अब अपने बाल बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी ने तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है कि नीतीश कुमार आपके परिवार की वास्तविकता को समझ गए हैं तो आपके चंगुल से निकल गए हैं। आप उनकी चिंता न करें बल्कि अपने लिए सोचें।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

23 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

23 घंटे ago