Bihar

संदेह के घेरे में 1205 नियोजित शिक्षकों का बीटेट, सीटेट या STET सर्टिफिकेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

शिक्षा विभाग के बुलाने के बाद भी राज्य के विभिन्न जिलों के 400 से अधिक नियोजित शिक्षक सत्यापन कार्य कराने के लिए नहीं पहुंचे। इन सब की जिलावार सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही संबंधित जिलों को यह सूची भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलों के स्तर पर पूरे मामले की जांच होगी कि किन कारणों से ये शिक्षक नहीं पहुंचे। इसके बाद जिलों की रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे का निर्णय लेगा।

मालूम हो कि सक्षमता परीक्षा के आवेदन में राज्य में 1205 नियोजित शिक्षक ऐसे मिले थे, जिनका बीटेट, सीटेट अथवा एसटेट का रौल नंबर एक से अधिक का समान था। इन सभी नियोजित शिक्षकों को जांच के घेरे में लेते हुए विभाग ने चरणबद्ध तरीके से मुख्यालय में बुलाया गया था। विभाग में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में एक-एक कर सभी शिक्षकों का सत्यापन किया गया है। यह कार्य विभाग में 10 मार्च से 23 मार्च तक चला। लेकिन, इस दौरान 400 से अधिक शिक्षक विभाग में सत्यापन कार्य के लिए पहुंचे ही नहीं। वहीं, जो शिक्षक पहुंचे हैं, उनके सत्यापन की रिपोर्ट संबंधित कमेटी ने विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट जिलों को जल्द ही भेजी जाएगी,जिसका अध्ययन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कक्षा एक से पांच तक के एक लाख 48 हजार 845 शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा दी थी। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट 29 मार्च 2024 को जारी किया गया था। इनमें एक लाख 39 हजार दस उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, कक्षा छह से आठ के 23 हजार 873 शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा दी थी, जिनमें 22 हजार 941 उत्तीर्ण हुए हैं। विभाग ने पहले ही साफ किया है कि हर नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए पांच मौके दिये जाएंगे।

परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद स्कूल में योगदान की तिथि से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा।  बिहार बोर्ड की शिक्षक सक्षमता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट www.bsebbsakshamta.com पर जाकर संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं। आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर संशोधित रिजल्ट देखा जा सकता है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago