Bihar

बिहार में मनरेगा का बुरा हाल, एक प्रतिशत मजदूरों को भी नहीं मिला सौ दिन का काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मनरेगा में बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में महिलाओं की भागीदारी घट गयी है. दिव्यांगों की संख्या भी कम हो गयी है. एससी-एसटी परिवारों की संख्या बढ़ी है. मगर, इसमें मामूली इजाफा है. किसी परिवार को सौ दिनों तक काम करने का औसत इस साल भी एक फीसदी से कम है. बीते पांच वर्षों से एक फीसदी से भी कम परिवारों को सौ दिनों तक काम मिला. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 0.69 फीसदी परिवारों ने ही सौ दिनों तक काम किया. इस वर्ष 47 लाख 46 हजार 59 में 32578 ने ही सौ दिनों तक काम किया. 2022-23 में 50 लाख 14 हजार 363 में 39 हजार 678 को हो सौ दिनों तक काम मिला. यह कुल संख्या का 0.79 प्रतिशत है. वर्ष 2021-22 में 47 लाख 75 हजार 783 में 21975 को ही सौ दिनों का काम मिला. यह कुल संख्या का 0.46 फीसदी है.

महिलाओं व दिव्यांगों की रुचि घटी

वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा में महिलाओं के काम करने का प्रतिशत 56.19 था. जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह घटकर 54.28 हो गया. इसमें लगभग दो फीसदी की कमी हुई है. 2021-22 में 53.19, 2020-21 में 54.63 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी थी. वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 8971 दिव्यांगों को काम मिला. जबकि इसके पूर्व के वर्ष में 9281 दिव्यांगों ने काम किया था. वर्ष 2021-22 में 8548 दिव्यांगों ने काम किया. वर्ष 2023-24 में 20. 85 फीसदी एससी-एसटी परिवारों ने मनरेगा में काम किया. इससे पूर्व के साल में इनकी संख्या 19.22 प्रतिशत ही थी.

कम और देर से मजदूरी मिलने के कारण घटी दिलचस्पी

मनरेगा मजदूरों को इस साल लगभग जनवरी माह से मजदूरी नहीं मिली है. राज्य में मनरेगा मजदूरी इस साल 245 रुपये की गयी है. बीते चार वर्षों में 57 रुपये ही बढ़ाये गये हैं. बक्सर जिले के इटाढ़ी के मनरेगा मजदूर रामअवधेश प्रसाद ने बताया कि मनरेगा में मजदूरी काफी कम है. काम करने के बाद भी पैसे के लिए राह देखनी पड़ती है. भोजपुर के राजापुर गांव के विष्णु कुमार ने बताया कि मनरेगा में मजदूरी कम होने की वजह से उन्होंने काम करना छोड़ दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

12 मिनट ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

3 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

5 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

6 घंटे ago