Bihar

बिहार में जब-जब हुई कम वोटिंग तब-तब निर्दलीयों की राह हुई आसान, 4 कैडिंडेट पहुंचे संसद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वर्ष 1996 से 2019 तक बिहार से सिर्फ चार निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित होकर संसद भवन पहुंचे। इसके बाद फिर किसी को जीत का मौका नहीं मिला। जिस वर्ष भी निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई, उस चुनाव में संसदीय क्षेत्र में वोटिंग 10 प्रतिशत तक कम हुई। चुनाव आयोग के वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े से स्पष्ट है कि मतदान करने में जिस वर्ष भी मतदाताओं ने कम रुचि दिखाई है, उस वर्ष लोकसभा चुनाव में बिहार से निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत कम घटा है।

प्रथम व दूसरे चरण में मतदाताओं ने वोट करने में कम रुचि दखाई हैं। वर्ष 2009 में संसदीय क्षेत्र बांका से दिग्विजय सिंह और सीवान से ओम प्रकाश यादव निर्दलीय जीते थे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में बांका में 58.8 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि वर्ष 2009 में 48.7 प्रतिशत रहीं। इस बीच मतदान में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2004 के समय सीवान में 60.5 प्रतिशत थी, इसके बाद 2009 के चुनाव में घटकर मतदान प्रतिशत 50.1 रही। यहां पर भी करीब 10 प्रतिशत कम हो गई। इस दोनों संसदीय क्षेत्रों में ही नहीं पूरे बिहार के मतदाताओं ने वोटिंग कम किया था। उस समय बिहार की वोटिंग प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में करीब 14 कमी हुई थी।

कब जीते निर्दलीय प्रत्याशी :

वर्ष / निर्वाचन क्षेत्र / निर्दलीय उम्मीदवार /   मतदान फीसदी (कमी)

2009 बांका दिग्विजय सिंह 48.7 (10)

2009 सीवान ओम प्रकाश यादव 50.1 (10)

1999 पूर्णिया पप्पू यादव 64.73 (1)

1996 बेगूसराय रमेंद्र कुमार 60.8 (7)

वर्ष 2014 व 2019 में वोटिंग प्रतिशत ठीक-ठाक रहा था। इन दोनों चुनावों में राज्य से कोई निर्दलीय नहीं जीत पाया। थोड़ा पीछे जाएं तो 1999 लोस चुनाव में पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जीते थे। तब पिछले चुनाव से एक प्रतिशत कम वोट पड़े थे। इसी तरह सात प्रतिशत कम वोट होने पर 1996 में बेगूसराय से रमेंद्र कुमार चुने गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago