Bihar

बिहार में बदलेगी जमीन मापी की प्रक्रिया; नहीं होगा राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट का इंतजार, सीओ लेंगे फैसला

बिहार में में जमीन की मापी कराने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा कुछ महीने पहले शुरू हुई थी। लेकिन, अब इसकी प्रक्रिया में बदलाव करने की तैयारी हो रही है। इसकी मुख्य वजह कर्मचारी के स्तर पर इन आवेदनों के निपटारे में लापरवाही या अन्य किसी कारणों से अधिक समय लगाना है। इसे ठीक करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।

विभाग के अनुसार अब नई व्यवस्था के अंतर्गत जमीन की मापी कराने के लिए आने वाले आवेदनों को कर्मचारी के पास नहीं भेजा जाएगा। सीओ (अंचलाधिकारी) की ओर से सभी आवेदनों को सीधे अमीन के पास मापी के लिए भेज दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों की भूमिका पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी। इससे आवेदनों के निष्पादन में देरी नहीं हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग फिलहाल इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है। चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। फिलहाल विभागीय स्तर पर इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

जटिल प्रक्रिया के कारण 10 दिन की जगह लग रहा एक महीना

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से जमीन की ऑनलाइन मापी कराने के लिए ई-मापी नामक वेबसाइट बनाई गई है। साथ ही यह प्रावधान किया गया है कि इसके माध्यम से मापी के लिए आवेदन करने वाले को अधिकतम 10 दिनों में मापी करा दी जाएगी। सीओ के पास आने वाले इन आवेदनों को पहले कर्मचारी के पास भेजा जाएगा, वहां से जमीन से संबंधित सभी बातों की जांच करने के बाद इसे अमीन के पास मापी के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए आवेदकों को एक तारीख मुहैया कराई जाती है, जिस पर उपस्थित होकर सभी संबंधित लोग मापी करवा सकते हैं। लेकिन इस मौजूदा प्रक्रिया में 10 दिन के स्थान पर जमीन मापी कराने में महीनेभर या ज्यादा समय लग रहा है। लंबित आवेदनों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है।

लटकाकर रखते हैं मामला

विभागीय स्तर पर लंबित पड़े मामलों की पूरी समीक्षा करने के बाद यह बात सामने आई कि कर्मचारी के स्तर पर इन आवेदनों का निपटारा करने में काफी समय लग रहा है। कुछ मामलों में कर्मचारी आदतन इन्हें जानबूझ कर लटका कर रखे रहते हैं। इस कारण मामले का निपटारा समय पर नहीं हो पा रहा है। इसके मद्देनजर विभाग इसमें बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago