Bihar

बिहार के नवादा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी ऑटो; महिला की मौत, 7 घायल

रविवार को नवादा में एक भीषण हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक ऑटो यहां मालगाड़ी से टकरा गयी. इस टक्कर में ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं. ऑटो पर सवार होकर करीब आधा दर्जन लोग जा रहे थे. इसी बीच रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी के चपेट में आ गई. सभी घायलों सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना नेमदारगंज थाने के चातर हाल्ट की बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ककोलत से लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है. ब्यूटी अपने भाई मुरारी कुमार की शादी में मायके आर्यन गांव आई थी. 18 अप्रैल को भाई की शादी संपन्न होने के बाद आज सभी परिवार ककोलत गए थे. ककोलत से स्नान कर सभी ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी चातर हॉल्ट के समीप अवैध फाटक को पार करने के दौरान ऑटो मालगाड़ी की चपेट में आ गई.

हादसे में दो की हालत नाजुक

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार से थे. हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. हादसे में घायल सात लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

चातर हाल्ट के समीप हुआ हादसा

घटना की जानकारी देने हुए आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि नवादा के केजी रेलखंड पर चातर हाल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक सवारी से भरी ऑटो मालगाड़ी से टकरा गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. ऑटो करीब आठ लोगों को लेकर जा रही थी. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना रविवार की दोपहर 11:30 बजे के आसपास हुई.

हंगामे के कारण रेल सेवा बाधित

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पटरी जाम कर दिया. लोग रेलवे फाटक की मांग कर रहे थे. अंततः समझा-बुझा कर 1:25 बजे रेल यातायात को बहाल किया जा सका. आरपीएफ बल गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को सुचारू रूप से घटनास्थल से निकालने की व्यवस्था में जुटी है. गया-हावड़ा तिलैया में खड़ी है, जबकि 03615 फ़ास्ट पैसेंजर नवादा में खड़ी है. आरपीएफ बल घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक को सुचारू कराने में लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

8 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago