बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि जब हम इधर उधर बीच में हुए थे, तब भी अमित शाह बात करते थे। उन्होंने कहा कि हम अब कहीं बाएं दाएं नहीं जाएंगे, जहां हैं वहीं रहेंगे।
रविवार को कटिहार में एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद गोस्वामी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने अपने भाषण के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा संबंध बीजेपी से आज का नहीं है। जब नामकरण हुआ तब से हम बीजेपी के साथ हैं।
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पहले कोई काम नहीं होता था। पति-पत्नी का राज था। शाम में कोई नहीं निकलता था। नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि उन लोगों को हम दो बार मौका दिए, गड़बड़ करते रहे। हम अलग हो गए।
बता दें कि मुस्लिम बहुल सीमांचल के तीन जिला कटिहार, पूर्णिया किशनगंज में 26 अप्रैल को वोटिंग है। सीमांचल की इन तीनों सीटों पर जदयू लड़ रही है। कटिहार में महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। तारीक अनवर चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनसभा का दौर शुरू हो गया है। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित किया।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…