Bihar

हीट वेव को लेकर बिहार के 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट; पारा 40 पार

बिहार के कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं का प्रभाव दूसरे दिन बुधवार को भी बना रहा। पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों में लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को पछुआ की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रतिघंटे के बीच रही। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। अगले तीन चार दिनों के मौसम पूर्वानुमान में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ने का है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य के 14 जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है।

जिन जिलों में गर्म हवाओं के प्रवाह का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में 21 अप्रैल तक उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य भर में सर्वाधिक गर्म शेखपुरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 41 डिग्री, बांका में 40.5 डिग्री और नवादा का 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा 7 शहरों का अधिकतम तापमान 40 के आसपास रहा। मौसमविदों के अनुसार सूबे में पछुआ के प्रभाव से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है।

11 जिलों में ही 50 फीसदी से अधिक आर्द्रता

योजना एवं विकास विभाग के तहत संचालित इस मौसम सेवा केन्द्र के अनुसार सूबे के 11 जिलों में ही 50 फीसदी से अधिक आर्द्रता है। शेष 27 जिलों की स्थिति खराब है। यहां आर्द्रता 50 फीसदी से कम है। रात के समय भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यहां तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को गया में 39.9 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 40 डिग्री, जमुई में 39.9 डिग्री, बक्सर में 39.6 डिग्री, औरंगाबाद और खगड़िया में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।

औसत पारा 39 के आसपास

बिहार में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। किशनगंज और अररिया में ही सिर्फ अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। वहीं फारबिसगंज और मुजफ्फरपुर में अधिकतम पारा क्रमश 37.4 व 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों या शहरों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि पांच शहरों में यह 40 के पार चला गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

55 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

2 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

19 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

20 घंटे ago