Bihar

बिहार में NOTA का विकल्प चुनने वाले बढ़े, आंकड़ों में देख लीजिए समस्तीपुर में 2014 और 2019 में कितने मतदाताओं ने दबाई ये बटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनावों में ऐसे मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी होती है जिन्हें कोई उम्मीदवार पसंद नहीं आता। बीते चुनावों में पड़े मत से यह स्पष्ट होता है। स्थिति ऐसी रही है कि कुल पड़े मतों का पांच प्रतिशत तक नोटा के पक्ष में गया है। एक बात और कि जहां उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रही है वहां नोटा को कम वोट लेकिन जहां उम्मीदवार कम रहे वहां नोटा को ज्यादा मत पड़े। उम्मीदवारों की सूची में ही नोटा का नाम दर्ज है। औसतन एक से डेढ़ प्रतिशत तक मत नोटा को मिले।

2014 से ज्यादा 19 में नोटा को पड़े मत

2014 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वाधिक मतदाताओं को 12 में से एक भी उम्मीदवार पसंद नहीं आए थे। नोटा को 29,211 मत पड़े थे। महाराजगंज, बेगूसराय, खगड़िया, औरंगाबाद, गया, जमुई के मतदाताओं ने भी नोटा के पक्ष में खूब बटन दबाए थे।

वहीं कटिहार, नालंदा एवं पाटलिपुत्र के वोटरों का सबसे कम वोट नोटा के पक्ष में गया था। इसके अगले चुनाव 2019 में नोटा के प्रति मतदाताओं का रुझान चौंकानेवाला रहा। गोपालगंज में नोटा के पक्ष में पांच प्रतिशत से ज्यादा मत पड़े थे। ऐसे कई लोकसभा क्षेत्र रहे जहां नोटा को तीन प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

2014 में सर्वाधिक नोटा वाले लोकसभा क्षेत्र :

लोकसभा  /  नोटा के पक्ष में वोट (प्रतिशत)

समस्तीपुर-3.38

महाराजगंज- 2.76

दरभंगा-2.54

जमुई-2.52

सिवान-2.42

सुपौल-2.27

सारण-2.22

पश्चिमी चंपारण-2.20

मधुबनी-2.20

यहां नोटा में कम पड़े वोट :

कटिहार-0.34

सीतामढ़ी-0.66

झंझारपुर-0.85

वैशाली-0.65

उजियारपुर-0.72

नालंदा-0.59

पटना साहिब-0.88

पाटलिपुत्र-0.48

नवादा-0.85

2019 के लोकसभा चुनाव में नोटा पर दबे बटन :

गोपालगंज-5.03

प चंपारण-4.51

जमुई-4.16

नवादा-3.72

समस्तीपुर-3.47

जहानाबाद-3.37

मधेपुरा-3.35

वाल्मिकीनगर- 3.33

गया-3.14

भागलपुर-3.03

सारण- 3

औरंगाबाद-2.4

यहां के मतदाताओं को कम भाया नोटा :

पटना साहिब-0.52

मधुबनी-0.58

पाटलिपुत्रा-0.61

बांका-0.67

शिवहर-0.7

खगड़िया- 0.79

नालंदा-0.82

सुपौल-0.84

वैशाली-0.86

सिवान- 0.86

मुजफ्फरपुर-0.87

झंझारपुर-0.87

सीतामढ़ी-0.99

मुंगेर-0.94

पू चंपारण-2.27

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

23 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago