बिहार के 13 विधायक और 1 विधानपार्षद चुनावी मैदान में ऐसे हैं, जो आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और इनकी हार-जीत से बिहार में उपचुनाव होने की आशंका है। इन सभी ने अपनी जीत को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। इन सभी विधायकों ने संसद जानें कि तैयारी कर ली हैं। ये सभी विधायक या विधानपार्षद चुनाव के सातों चरण में चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
अगर पार्टीवार देखें तो इनमें राजद के 8 विधायक चुनावी रण में हैं, तो इनके अलावा रूपौली से जदयू विधायक बीमा भारती विधान सभा से इस्तीफा देने के बाद आरजेडी की तरफ से टिकट मिलने पर पूर्णिया से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाकपा माले के 2 और कांग्रेस का 1 विधायक चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बात की जाए एनडीए की तो हम पार्टी से 1 और जदयू का एक विधानपार्षद भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बोधगया- कुमार सर्वजीत
दरभंगा- ललित यादव
बक्सर- सुधाकर सिंह
उजियारपुर- आलोक मेहता
अररिया- शाहनवाज आलम
जहानाबाद- डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव
सीवान- अवध बिहारी चौधरी
पूर्णिया- बीमा भारती
नालंदा- संदीप सौरभ
आरा- सुदामा प्रसाद
कांग्रेस ने इन्हें उतारा मैदान में :
भागलपुरज- अजीत शर्मा
गया- जीतनराम मांझी (हम)
सीतमढ़ी- देवेशचंद्र ठाकुर (जदयू)
एआईएमआईएम के ये विधायक भी चुनावी रण में
किशनगंज- अख्तरुल ईमान (एआईएमआईएम)
ये सभी विधायक और विधानपार्षद सातों चरण में चुनावी रण में अपनी किस्मत भाग्य आजमा रहे हैं। पहले चरण में गया से दो विधायक और दूसरे चरण में भागलपुर से अजीत शर्मा, किशनगंज से अख्तरुल ईमान और बीमा भारती की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। वहीं तीसरे चरण में अररिया, चौथे में उजियारपुर, दरभंगा, पांचवें में सीतामढ़ी, छठे में सीवान, सातवें में बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, आरा सीट से विधायकों का आम चुनाव में भविष्य तय होगा।
बता दें कि अगर एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान को अगर जीत मिलेगी तो बिहार विधानसभा से पार्टी का प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा और बिहार से एआईएमआईएम का पहला सांसद लोकसभा पहुंचेगा। इससे पहले वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के 5 विधायकों ने बिहार में अपनी जीत दर्ज कराई थी, लेकिन इनमें से 4 बाद में राजद में शामिल हो गए।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…