Bihar

पटना में चल रहा था बंद हो चुके 2000 के नोटों को बदलने का खेल, 9.74 लाख जब्त; 12 हिरासत में

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन के पास लखनऊ मिलेट्री इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रुपए 2000 के नोट, जो कि 9 लाख 74 हजार रुपए के नोटों के साथ 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इंटेलिजेंस को 5 करोड़ के नोट बदले जाने की सूचना मिली थी.

2000 रुपए के बदलने के खेल का पर्दाफाश :

बता दें कि मिलेट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम को ने गोपनीय सूचना के आधार पर पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत, पाटलिपुत्र जंक्शन के पास पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट के रूम नंबर 208 में छापेमारी कर बरामद किया. इस दौरान मौके से 9 लाख 74 हजार रुपए रिकवर किए गए. ये रुपए 2000 के बंद हो चुके नोटों के रूप में थे, जिन्हें बदलने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है. इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है.

2016 में लागू हुई थी नोटबंदी :

बता दें कि साल 2016 में मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू की थी. तब पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था. जब दोबारा नोट छापे जाने लगे तो 2000 रुपए के नोट छापे गए. लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल 19 मई 2023 को देश की सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोटों को बंद कर सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था. लेकिन उससे पहले इन नोटों का सर्कुलेशन सरकार ने बैंकों के जरिए रोक दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

11 मिनट ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

17 घंटे ago