Bihar

NDA में शामिल होगी VIP! आज फाइनल डील; मुकेश सहनी बोले- दिल्ली में सब कुछ तय होगा

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी रविवार को दिल्ली रवाना हुए। वीआईपी की एनडीए गठबंधन से नजदीकियां बढ़ी हैं, हालांकि मुकेश सहनी ने इसे लेकर अभी पत्ता नहीं खोला है। उन्होंने रविवार को दिल्ली जाने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली से ही सबकुछ होना है, इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। कुछ निजी कार्य भी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में वीआईपी और निषाद समाज विशेष भूमिका में है। हमारे पास अपना जनाधार है। बोचहा, कुढ़नी, सिमरी बख्तियारपुर में हुए उपचुनाव का परिणाम इसका प्रमाण है। जिनको अधिक से अधिक सीटें जीतनी है उन्हें वीआईपी पार्टी जरूरत है और हमारी भी अपनी मांग है। हमारी मांग को जो मानेगा, सहमति देगा, उसके साथ जाएंगे। कहा कि हमारी भी इच्छा है कि देश में सरकार के साथ रहकर काम करे। हमारी मांग दिल्ली, पश्चिम बंगाल की तरह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में निषादों को आरक्षण देने की है।

आपको बता दें मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। मुकेश सहनी दिल्ली में है। बताया जा रहा है कि आज बीजेपी के साथ उनकी फाइनल डील हो सकती है। और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर सकते है। जिसमें सीटों पर भी चर्चा संभव है। इससे पहले नाराजगी की खबरों के बीच चिराग पासवान से दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात की थी। तो वहीं पटना में आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महाशिवरात्रि के दिन मुलाकात की थी। दोनों के बीच ये बैठक करीब 30 मिनट तक चली थी।

बिहार के लेकर अभी तक एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। लेकिन गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता ये कह चुके हैं। कि दो-तीन दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। शायद उसी की कवायद के चलते बीजेपी के आला कमान पहले सहयोगियों से मुलाकात कर रही है। और अब मुकेश सहनी के अचानक दिल्ली जाने से उनकी पार्टी वीआईपी के भी एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago