Bihar

बिहार: उत्पाद विभाग का प्राइवेट ड्राइवर ही निकला शराब तश्कर, 877 लीटर दारू के साथ 5 गिरफ्तार

बिहार में कैमूर एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए गए शराब जांच के लिए विशेष अभियान में 877 लीटर शराब के साथ एक पिकअप जप्त की गई है। इसके साथ ही 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये बात भी सामने आई है कि इनमें शराब का मुख्य धंधेबाज उत्पाद विभाग का प्राइवेट ड्राइवर ही है।

इसकी जानकारी कैमूर एसपी ने प्रेस वार्ता करके दी। इसके एक दिन पहले भी दुर्गावती पुलिस ने भूसे की आड़ में लाई जा रही एक ट्रक शराब को जप्त किया था, जिसका बाजार मूल्य 25 से 30 लाख रुपया बताया जा रहा है। इन शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पिकअप में से भारी मात्रा में शराब जप्त

कैमुर एसपी ललित मोहन शर्मा ने मोहनिया थाने पर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि समेकित जांच चौकी मोहनिया पर शराब तस्करी रोकने के लिए मोहनिया पुलिस और एएलटीएफ की टीम द्वारा यूपी की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक पिकअप में भारी मात्रा में शराब जप्त की गई। इस दौरान पिकअप में चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पीछे से टाटा नेक्सॉन कार में दो व्यक्ति शराब के साथ आ रहे हैं, जो लाइनर का काम कर रहे हैं। शराब की जांच होते देखकर कार सवार गाड़ी रोककर कुछ दूरी पर भागने लगे, जिन्हें पीछा करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया वहीं अन्य एक भागने में सफल रहा।

शराब तस्कर पूर्व में उत्पाद विभाग का ड्राइवर

पूछताछ के क्रम में कार सवार गिरफ्तार शराब तस्कर पूर्व में उत्पाद विभाग का प्राइवेट ड्राइवर निकला जो शराब माफियाओं से मिलकर शराब तस्करी का काम करता था। जिसे आज भी शराब के साथ कार में लाइजनिंग का काम करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शराब तस्कर, पिकअप चालक अमित कुमार, पिकअप का सह चालक मंटू बिंद, पिकअप मालिक चंद्रजीत यादव, यूपी के चंदौली जिले के निवासी हैं। जबकि लाइनर का काम करते हुए नेक्सॉन कार सवार जो पूर्व में उत्पाद विभाग का ड्राइवर था, अमरनाथ पासवान कैमूर जिले का निवासी है। कैमूर पुलिस ने सभी पांचों को गिरफ्तार करते हुए 877 लीटर शराब जब्त के साथ 6 मोबाइल फोन और 6300 रुपए जब्त किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

1 घंटा ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago