Bihar

BPSC TRE: दोस्‍त का उधारी उतारने के लिए उसकी जगह एग्‍जाम देने पहुंच गया युवक, बायोमीट्रिक जांच में पकड़ाया; फिर…

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पर एक युवक पकड़ा गया। वह दोस्त से लिए कर्ज को नहीं चुका पा रहा था।

कर्ज चुकाने के लिए वह दोस्त की जगह परीक्षा देने मुजफ्फरपुर पहुंच गया, लेकिन वह बायोमीट्रिक जांच में पकड़ा गया। केंद्राधीक्षक ने उसे नगर थाने के हवाले कर दिया। आरोपित अमरजीत कुमार भागलपुर का रहने वाला है। वह पटना में किराये के कमरे में रह रहा था।

युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

बताया गया कि वह मधुबनी के शिवशंकर कुमार की जगह पर परीक्षा देने आया था। महिला शिल्प कला भवन कालेज केंद्र पर थर्ड फेज की परीक्षा चल रही थी। अमरजीत दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।

केंद्राधीक्षक ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित युवक की जांच की गई। इसके बाद उसे थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

20 हजार रुपये हो गई थी उधारी

पुलिस पूछताछ में अमरजीत ने बताया कि उसके कमरे के बगल में शिवशंकर कुमार रहता है। उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी। उससे उधारी ली थी। यह राशि करीब 20 हजार रुपये हो गई थी। उसके पास पैसे नहीं थे कि कर्ज चुकता कर पाता। कर्ज चुकाने के लिए ही उसकी जगह परीक्षा देने आया था।

परीक्षा देकर निकलता तो कर्ज माफ हो जाता। थानेदार विजय सिंह ने बताया कि एमएसकेबी परीक्षा केंद्र से बायोमीट्रिक जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। वह फर्जी तरीके से परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। केंद्राधीक्षक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago