Bihar

TRE 3 पेपर लीक में BPSC और EOU आमने सामने, आयोग ने जांच एजेंसी से मांगा ठोस सबूत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग ने कथित रूप से शिक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल-जवाब लीक का साक्ष्य आर्थिक अपराध इकाई से मांगा है। आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्न-पत्र और उत्तर लीक होने संबंधी ठोस साक्ष्य की मांग आर्थिक अपराध इकाई से की है। आयोग ने कहा है कि ठोस साक्ष्य और वांछित सूचनाएं प्राप्त होने पर समीक्षा के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण पर आयोग की ओर से निर्णय लिया जाएगा।

इधर बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई) के प्रश्न-पत्र के कथित रूप से लीक होने के संबंध में रविवार को आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध कराये गये प्रतिवेदन पर आयोग की ओर से की गई समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि 15 मार्च को आयोजित परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व प्रश्न-पत्र लीक होने के संबंध में मानक साक्ष्य उक्त प्रतिवेदन में उपलब्ध नहीं है।

आयोग ने कहा कि कथित रूप से प्रश्न-पत्र लीक होने के संबंध में आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग द्वारा विशेष टीम गठित कर 15 मार्च को सुबह 5.00 बजे ही हजारीबाग स्थित कई स्थानों पर छापेमारी कर उत्तर रटने के लिए सैंकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी एकत्रित होने एवं छापेमारी के क्रम में मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, पेनड्राइव आदि बरामद होने की सूचना प्रतिवेदित की गई।

आयोग को प्रश्न-पत्र लीक होने के संबंध में प्रथम सूचना 15 मार्च के अपराह्न 02.30 बजे तक उपलब्ध कराई गई। इसके पूर्व अपराह्न 12.00 बजे प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी थी और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे प्रारम्भ हो गई थी। ऐसी स्थिति में पेपर लीक को कैसे सही माना जाएगा।

वहीं ईओयू की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए विज्ञप्ति में बताया गया कि पेपर लीक की सूचना 13 मार्च को मिली। पटना के कुम्हरार इलाके से एक अज्ञात को पकड़ा गया। वहीं 14 मार्च को एक पैन ड्राइव मिला। 15 मार्च को सुबह पांच बजे छापेमारी की गई। लगभग 270 अभ्यर्थी को पकड़ा गया। ये अभ्यर्थी उतर को याद कर रहे थे। वहीं परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग को ढाई बजे सूचना दी गई। इसी वजह से प्रश्न पत्र लीक को कथित और साजिश बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago