Bihar

तेजस्वी यादव परिवार के साथ दिल्ली रवाना, 27 को वहीं मनाएंगे बेटी का पहला जन्मदिन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी, पत्नी, बहन मीसा भारती समेत अन्य सभी के साथ दिल्ली रवाना हो गए। वे शाम 6 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस बार की होली वे परिवार के साथ दिल्ली में ही मनाएंगे। 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी का पहला जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि जन्मदिन का समारोह भी वहीं आयोजित होगा। इस समारोह के बाद ही उनका पूरा परिवार वापस लौटेगा। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है। इससे किसी भी बड़े आयोजन या मजमा लगाने पर रोक लगी हुई है। इसी कारण इस बार लालू प्रसाद के आवास पर होली के अवसर पर किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच उनकी मुलाकात कांग्रेस के आला नेताओं से भी हो सकती है। महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच कई लोकसभा की सीटों को लेकर पेंच फंस गया है। इस मामले को सुलझाने के लिए भी उनके दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने के प्रबल कायास लगाए जा रहे हैं।

इधर, सीट शेयरिंग को लेकर राजद विधायक फतेह बहादुर ने बयान दिया है कि बिहार में कांग्रेस को उनकी हैसियत के हिसाब से सीटें दी गई हैं। जिसकी जितनी भागीदारी, उन्हें लोकसभा में लालू प्रसाद ने उतनी सीटें दी हैं। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी जमीन खिसक गई है। उन्हें अनकी जाति के लोग ही भाव नहीं दे रहे हैं। इसी घबराहट में उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस वजह से वे उल-जलूल बयान दे रहे हैं।

राबड़ी आ‌वास के बाहर खेली गई होली

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के अंदर राजद प्रमुख लालू प्रसाद और नेत प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के बड़े नेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान इन्होंने पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी और उनके बेटे पूर्व विधायक फराज फातमी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनके आवास के बाहर कार्यकर्ता और समर्थक जमा थे। सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली बधाई दे रहे थे। आपस में गले मिलते हुए सभी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

5 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

5 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

20 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

20 घंटे ago