Bihar

आरजेडी ने MLC उम्मीदवारों का नाम घोषित किया: एक भी सीट कांग्रेस को नहीं; राबड़ी समेत 4 कैंडिडेट्स आरजेडी और एक माले का

राजद ने आधिकारिक रूप से एमएलसी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उर्मिला ठाकुर और फैसल अली को उम्मीदवार बनाया है. भाकपा माले के शशि यादव के नाम भी राजद ने घोषित किया है. इसके साथ ही यह भी जानकारी आ रही है कि कांग्रेस राजद विधायकों का समर्थन करेगी.

बता दें कि इस बार राजद ने दो महिला उम्मीदवार उतारे हैं. राबड़ी देवी और डॉ. उर्मिला ठाकुर. राबड़ी देवी का नाम पहले से तय था और उर्मिला ठाकुर को उतारकर राजद ने महिलाओं को संदेश देने की कोशिश की है.

कौन हैं उर्मिला ठाकुर

बता दें कि डॉ. उर्मिला ठाकुर अभी राजद में प्रदेश प्रवक्ता हैं. उर्मिला ठाकुर बेगूसराय की रहने वाली हैं. 4 साल पहले राजद ने उन्हें महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था. इस बार उन्हें विधान परिषद भेजा जा रहा है.वहीं, अब्दुल बारी सिद्दीकी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. और लगातार दो लोकसभा चुनाव हार चुके सिद्दीकी को 2020 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च से ही शुरू हुई है और 21 मार्च को मतदान की तिथि निर्धारित है. इसमें महागठबंधन के हिस्से 5 सीटें आनी तय मानी जा रही हैं. इन पांच सीटों में से राजद के पास 3 सीटें रहेंगी. इन तीन सीटों में से राजद ने इस बार दो महिलाओं को MLC बनाने का निर्णय लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago