शराब कारोबार से जुड़े मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की आयकर विभाग की टीम द्वारा राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकानों पर तलाशी ली गई. इस दौरान राजद एमएलसी के कदमकुआं थानांतर्गत अनुग्रह नारायण पथ स्थित हाउस नंबर 150/21 से विदेशी ब्रांड के वाइन और व्हिस्की की दो बोतलें बरामद हुईं. इसके साथ ही काले धब्बेदार तालाब प्रजाति के दो कछुए भी मिले हैं. इसे लेकर आयकर विभाग के पश्चिम बंगाल की आसनसोल इकाई के उप निदेशक (अनुसंधान) सतपाल द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना, साक्ष्य को प्रभावित करने, शराब बरामदगी और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए रखने समेत कई अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी कराई है.
पटना पुलिस ने नौ मार्च को प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. शराब की बोतलें आयकर विभाग की टीम ने पटना सदर के उत्पाद निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई है. आयकर विभाग के अधिकारी की ओर से बताया गया कि छह मार्च को विनोद कुमार के घर की तलाशी ली गई थी, जिसका नेतृत्व उप निदेशक प्रबोध यादव कर रहे थे. इस टीम में आसनसोल और मुजफ्फरपुर के अधिकारी शामिल थे. एमएलसी विनोद कुमार जायसवाल इस दौरान घर पर नहीं थे.
एमएलसी के घर से विदेशी वाइन की 750 एमएल और व्हिस्की की 180 एमएल की बोतल मिली है. इन बोतलों को उत्पाद निरीक्षक के कार्यालय में जमा कराया गया है. इसके साथ ही दो कछुए मिलने के मामले में वन प्राणी संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है.
आयकर अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इस बात की चर्चा की गई है कि विनोद कुमार जायसवाल को कई बार सम्मन भेजा गया, लेकिन उन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना की और कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया.अब विनोद जायसवाल पर पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज कराया है.
बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के यहां से उनकी कंपनी और व्यवसाय से जुड़े कई कागजात मिले थे. आयकर विभाग की टीम ने परिजनों के माध्यम से उनसे संपर्क साधने की भी कोशिश की, लेकिन वह वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के सामने नहीं आए और फरार बने रहे.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…