Bihar

आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट महागठबंधन में बनी बात, शुक्रवार को तेजस्वी यादव सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और तीन वामपंथी दल सीपीआई-माले, सीपीआई और सीपीएम के महागठबंधन में पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद लोकसभा सीटों का बंटवारा तय होता दिख रहा है।

महागठबंधन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसमें घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान होगा। सूत्रों के मुताबिक इस संवाददाता सम्मेलन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को 8-9 सीट और लेफ्ट को 2-3 सीट देकर लालू प्रसाद यादव की आरजेडी बाकी सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़ा करेगी। पूर्णिया, कटिहार जैसी सीटों पर अंतिम फैसला क्या हुआ, ये कल ही साफ हो सकेगा जहां आरजेडी और कांग्रेस की बराबर दावेदारी बनी हुई है।

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एनडीए गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा पहले हो चुका है। चिराग पासवान की लोजपा-आर की तीन सीटों वैशाली, खगड़िया और समस्तीपुर को छोड़ बाकी के कैंडिडेट भी घोषित हो चुके हैं।

हालांकि लालू यादव ने पहले चरण की चार सीटों गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई पर आरजेडी कैंडिडेट को बगैर सीट बंटवारा के सिंबल दे दिया था। इन सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन है। इन चार में बस औरंगाबाद पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच विवाद था जहां से निखिल कुमार कांग्रेस से लड़ना चाहते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago