Bihar

नीतीश कुमार ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, लेकिन आचार संहिता के कारण नहीं होगा ये काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अपने सभी मंत्रियों के साथ शाम 4:00 बजे बैठक करेंगे. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी. हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगा दिया है, ऐसे में कैबिनेट कोई भी नया फैसला नहीं ले सकती है. साफ है कि कोई भी नया एजेंडा जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा, उस पर कैबिनेट की बैठक में फैसला नहीं होगा.

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से एक दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद और लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली बैठक होगी.

लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नीतीश कुमार ने 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक की थी, जिसमें रिकॉर्ड 108 एजेंडों पर मुहर लगी थी. कर्मचारियों का डीए भी बढ़ाया गया था. कई लोक लुभावना फैसले लिए गए थे, जिसका सीधा असर चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन अब आचार संहिता लग चुका है. इसलिए सरकार नई योजना और नौकरी रोजगार को लेकर नई वैकेंसी के साथ कर्मचारी के हित को लेकर कोई भी नया फैसला नहीं ले सकती है.

वैसे बैठक में चुनाव से संबंधित जो भी जरूरी फैसले राज्य सरकार की ओर से लिए जाने हैं, उस पर मुहर जरूर लग सकती है. साथ ही पुरानी योजनाओं को लेकर यदि जरूरी हुआ तो उससे संबंधित भी सरकार फैसला ले सकती है. चुनाव आयोग ने पहले ही सख्त निर्देश दे रखा है कि आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया जाए. ऐसे में नीतीश सरकार तय है कि आज कोई बड़ा फैसला नहीं लेने जा रही है. इसलिए कैबिनेट की बैठक को लेकर लेटर भी जारी नहीं किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago