Bihar

NDA में आएगी मुकेश सहनी की VIP? दिल्ली से पटना तक मंथन, लालू का महागठबंधन भी डाल रहा डोरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 400 पार का टारगेट हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सियासी हलके में चर्चा है कि बिहार में वोट को प्रभावित करने वाले सभी शक्ति केंद्रों को भाजपा एनडीए का समर्थक बनाना चाहती है। यह अभी कहा जा रहा है कि एनडीए मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी, वीआईपी को सी मकसद से महागठबंधन से दूर और अपने पक्ष में रखना चाहती है। चिराग पासवान को तरजीह दिए जाने से नाराज पशुपति पारस को भी मनाने की कवायद तेज कर दी गयी है। खबर यह भी मिल रही है कि मुकेश सहनी पर महागठबंधन भी डोरे डाल रही है। हालांकि कोई नेता इस मामले में कुछ बोल नहीं रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली जाने वाले हैं।

मुकेश सहनी ने घोषित कर रखा है कि उन्हें किसी भी गठबंधन से परहेज नहीं है। जो गठबंधन निषादों को आरक्षण देगा उसके साथ चले जाएंगे। पिछले दिनों भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने मुकेश साहनी दिल्ली भी गए थे लेकिन बात नहीं बनी। एक बार फिर चर्चा है कि मुकेश सहनी के वोट को एनडीए में शामिल करने की कवायत तेज हो गई है। हालांकि मुकेश साहनी एनडीए में आते हैं तो सीट बंटवारे का पेंचऔर फंस सकता । भाजपा इसका भी हल निकालने में लगी है। पार्टी के शीर्ष बड़े नेता चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को भी मनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

एक चर्चा यह भी है कि महा गठबंधन के नेता मुकेश सहनी को अपने साथ लाना चाहते हैं। वीआईपी ने उनके लिए भी अपना विकल्प खोल रखा है। सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की दिल्ली में बैठक होने वाली है जिसमें सीट शेयरिंग का मसला फाइनल कर लिए जाने की उम्मीद है। इधर नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। अगले दो दिनों तक भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होगी उसके बाद बिहार एनडीए की फाइनल तस्वीर सामने आ जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

35 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago