Bihar

बिहार में अब नहीं चलेगी चिराग पासवान की मनमानी, NDA में शामिल हो सकते हैं मुकेश सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर दोनों ही गठबंधन ‘वेट एंड वॉच’ की नीति पर काम कर रहा है। अभी तक किसी भी खेमा ने सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है। नीतीश कुमार के साथ आने से एनडीए के समीकरण बदल गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जीडीयू और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बन गई है। हालांकि, चिराग पासवान ने मौन साध लिया है बीजेपी को अपना तेवर दिखा रहे हैं। इस सबके बीच जो खबर सामने आ रही है वह लोजपा (आर) के प्रमुख की परेशानी बढ़ा सकती है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से गठबंधन को लेकर बात चल रही थी। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक वीआईपी के एनडीए में शामिल होने पर सहमति बन गई है। वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी जल्द ही दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं। वहां उनकी मुलाकात बीजेपी नेतृत्व से हो सकती है, जिसमें सीट को लेकर बात फाइनल हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर सीट दे सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘सन ऑफ मल्लाह’ की पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तीनों पर ही हार का सामना करना पड़ा था। इनमें मुजफ्फरपुर सीट भी शामिल थी।

चिराग पासवान पर बोला था हमला

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिना नाम लिए हाल ही में चिराग पासवान पर हमला बोला था। सहनी ने कहा था कि यह पार्टी मेरे पिताजी बनाकर नहीं गए हैं, स्वयं संघर्ष कर पार्टी को यहां तक लाया हूं। आज भी हम बेफिक्र हैं। हमारी तैयारी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है। मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को पता है कि वीआईपी अन्य पार्टियों का गेम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपना काम कर चुके हैं और मन भी बना लिया है। शीघ्र ही घोषणा भी करूंगा कि किस गठबंधन के साथ जाना है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि बाजार में जो दिखे, वही बड़ा आदमी है।

ऐसे में अगर बीजेपी के साथ वाईआईपी का समझौता हो जाता है तो चिराग पासवान की मनमानी पर रोक लग सकती है। क्योंकि नीतीश कुमार के साथ आने के बाद बिहार में बीजेपी 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। 2019 के चुनाव में 39 सीटों पर सफलता मिली थी। उस चुनाव में चिराग जेडीयू और बीजेपी के साथ थे। हालांकि, अब उनकी पार्टी में भी टूट हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago