Bihar

बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर को ‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’, बोले PM मोदी- ‘परमात्मा ने आपको अद्भुत प्रतिभा दी’

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई युवा चेहरों को नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित किया. भारत मंडपम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को भी सम्मानित किया. मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया.

पीएम मोदी ने मंच पर मैथिली ठाकुर को सम्मानित किया और उनकी जमकर प्रशंसा की. अवार्ड देने के दौरान पीएम मोदी ने कहा मैथिली नमस्ते, आज कुछ सुनाई दो औरों को क्या. क्योंकि लोग मेरा सुनसुन कर थक जाते हैं. मोदी के खास अंदाज को देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ ही लोक गायिका भी हंस पड़ीं. मैथिलि ने अपनी सुरीली आवाज में महाशिवरात्री के मौके पर भगवान शिव का भजन सुनाया.

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने मन की बात में एक बार एक जर्मन बच्ची का उल्लेख किया था. जन्म से उसको आंखें नहीं हैं, उसने हिंदुस्तान को देखा नहीं है. मैं हैरान हूं कि दक्षिण भारत की भाषा में इतना तेजी से वो बात करती है. पिछले दिनों वो बच्ची आई थी, मैं उससे मिला. बच्ची ने मुझे तमिल में शिव भजन सुनाया. संगीत की क्या ताकत होती है, जर्मनी के सिवाए बच्ची को कोई भाषा मालूम नहीं है. लेकिन उसके पास अद्भुत प्रभाव है वहीं प्रभाव परमात्मा ने आपको (मैथिली ठाकुर ) भी दी है.

यह सब एक सपने जैसा लग रहा-मैथिली ठाकुर

कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित होने पर मैथिली ठाकुर ने कहा, यह सब एक सपने जैसा लग रहा। पीएम मोदी ने खुद रचनाकारों को बुलाया और हमें पुरस्कृत किया। मैं पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी क्लिक करना चाहती थी और वे इसके लिए मान गए.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago