Bihar

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के 39 हजार बूथों पर चुनाव आयोग की सिधी नजर, वोटिंग की लाइव वेब कास्टिंग होगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में 78 हजार से अधिक मतदान केंद्र हैं, जहां लोकसभा चुनाव में मतदान की व्यवस्था होगी। इनमें 39 हजार ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां से इस बार मतदान प्रक्रिया की लाइव वेब कास्टिंग होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के अधिक से अधिक मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस बाबत मतदान केंद्रों पर कैमरा लगाने वाली कंपनियों के लिए निविदा भी आमंत्रित कर दी गई है।

निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस बार 50 फीसदी मतदान केदों से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले केवल मतदान केद्रों से वीडियो ही दिखायी जाती थी, लेकिन इस बार वीडियो के साथ ऑडियो भी सुनने की व्यवस्था होगी। इसके लिए कमरे में एक चिप लगायी जाएगी तथा नये सॉफ्टवेयर के जरिये वीडियो और ऑडियो दोनों सुनाई देगा। निर्वाचन अधिकारियों के साथ-साथ आम मतदाताओं की क्या गतिविधियां हैं इसकी जानकारी मिल सकेगी। नई तकनीक पर आधारित कैमरे की विशेषता होगी कि उसे सामान्य बिजली के प्लक में कनेक्शन दिया जा सकता है तथा बिजली नहीं रहने के बाद भी कमरे में लगी बैटरी के बैकअप से रिकॉर्डिंग या ऑडियो को प्रसारित किया जा सकेगा।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो कैमरे लगाए जाएंगे एक कैमरा मतदान हॉल में तथा दूसरा बाहर की गतिविधियों को देखने के लिए लगाया जाएगा। लाइव वेब कास्टिंग करने की व्यवस्था पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रतिशत मतदान केंद्रों पर ही रहती थी, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया तथा नई तकनीक पर आधारित व्यवस्था करने को कहा है।

राज्य में सर्विस वोटरों के लिए इस बार नई व्यवस्था की गई है। पीठासीन पदाधिकारी, मतदान अधिकारी या मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए इस बार कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां वे मतदान कर सकेंगे। यह काम संबंधित जिलों में मतदान की तिथि के पहले लगाया जाएगा, ताकि वहां सर्विस वोटर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान का प्रयोग कर सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

33 मिनट ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago