Bihar

क्या BJP ने चिराग को मना लिया….मंगल पांडेय साथ लेकर निकले, JP नड्डा से होगी फाइनल बात

एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझता हुआ दिख रहा है. भाजपा अपने सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग पर लगातार बातचीत कर रही है. बताया जाता है कि लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान मान गए हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय दिल्ली स्थित चिराग पासवान के आवास पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए हैं. चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए हैं.

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने इस मसले को सुलझा लिया है. चिराग पासवान की डिमांड को बीजेपी ने पूरी कर दी है. जानकार बताते हैं कि लोजपा के खाते में लोकसभा की पांच सीटें दी जा सकती हैं. वहीं पशुपति कुमार पारस के लिए बीजेपी दूसरा विकल्प तलाश रही है.

कहा जा रहा है कि भाजपा के रणनीतिकार सीटिंग सांसदों के परफॉर्मेंस का आकलन कर ही आगे का निर्णय ले रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। बैठक के बाद जो खबरें आई हैं, उसके अनुसार भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के चयन का काम लगभग पूरा कर लिया है. उम्मीदवार चयन को लेकर कई बिंदुओं पर मंथन हुआ, इसके बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा गया है.

सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा यह तय कर चुकी है कि उन्हें जिताऊ उम्मीदवार चाहिए। नए और युवा चेहरे को भी मौका दिए जाने की बात है. अगर इस फार्मूले से उम्मीदवारों का चयन हुआ तो नन परफॉरमर और उम्रदराज सांसदों का पत्ता साफ हो सकता है.

इसी बीच मंगलवार को मोतिहारी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को लेकर सोशल मीडिया में बड़े-बड़े दावे किए गए. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीटिंग सांसद राधामोहन सिंह के फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी. इसके बाद राधामोहन सिंह के इर्द-गिर्द रहने वाले नेताओं ने बधाई देना शुरू किया. यह सिलसिला देर रात तक चलते रहा. कहा गया कि राधामोहन सिंह का एक बार फिर से टिकट फाइनल हो गया है. इस संबंध में नेतृत्व की तरफ से फोन भी आया है. जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर राधामोहन सिंह के भाजपा उम्मीदवार होने की जानकारी दी, इनमें सीटिंग सांसद के करीबी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता भी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago