Bihar

आज शाम पांच बजे हो सकता हैं बिहार कैबिनेट विस्तार, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी के भी मंत्री बनने की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य में करीब 45 दिन पूर्व बनी एनडीए की सरकार का पहला विस्तार गुरुवार शाम होने की संभावना है. गुरूवार की शाम पांच बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए गठबंधन के नये मंत्रियों की सूची राज्यपाल के पास भेज दी गयी है. सूत्रों के अनुसार हम के भी एक मंत्री बनाये जा सकते हैं. फिलहाल सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत नौ मंत्री हैं.

जदयू के अधिकतर पुराने चेहरे ही बनेंगे मंत्री

जानकारों के अनुसार इसमें जदयू कोटे के लगभग सभी पुराने मंत्रियों को एक बार फिर नयी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में संजय झा और शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे. संजय झा राज्यसभा चले गये हैं, वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं. इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा. कैबिनेट विस्तार में जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, रत्नेश सदा और सुनील कुमार को जगह मिलने की संभावना है. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र से विधायक महेश्वर हजारी को भी मंत्री पद दिया जायेगा.

भाजपा नये चेहरों को दे सकती है मौका

भाजपा की तरफ से भी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्री पद की जिम्मेदारी देने की तैयारी है. भाजपा कोटे से मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, जिवेश मिश्रा, हरि सहनी, जनक सिंह, ब्रजकिशोर बिंद और जनक राम के नाम की संभावना है. पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाये जा रहे थे. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे से लौटने के बाद विस्तार होने की प्रबल संभावना है. अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है. जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है.

पिछली बार आठ मंत्रियों ने ली थी शपथ

महागठबंधन से नाता तोड़ने क बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था. जिसके बाद वे एनडीए में शामिल हो गये. 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ. नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के सीएम बने. तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाये गये थे.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago