Bihar

बिहार के ज्यादातर जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए कब साफ होगा मौसम

बिहार के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को भी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पटना के भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात का अलर्ट जारी है। बिहार में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य के 38 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान शिवहर में केवल बूंदाबांदी रही। पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक 31.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पटना जिले में 5.3 मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आई है, इससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में 14.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। गोपालगंज के तापमान में सबसे अधिक गिरावट आई है। इसके अलावा वैशाली में 11.4, पटना में 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा गिरा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले एक-दो दिन में राज्य में मौसम सामान्य होने की संभावना है। शुक्रवार से अधिकतर जिलों में बारिश का दौर थम जाएगा।

आज इन जिलों में अलर्ट

पटना मौसम केंद्र ने गुरुवार को वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी चंपारण में 31.2, मुजफ्फरपुर में 24.5, मधेपुरा में 24.4, पूर्णिया में 19.7, जहानाबाद में 22.4, अररिया में 17.8, औरंगाबाद में 16.2, कटिहार में 14.3 खगड़िया में 12.2, भागलपुर में 14.1, गया में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago