Bihar

बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी पहुंचे अयोध्या, गया से नामांकन से पहले किए रामलला के दर्शन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने यहां परिवार के साथ राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। मांझी बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले शनिवार को वह रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। हालांकि, यहां उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मांझी ने कहा कि सिर्फ रामलला का दर्शन करना उद्देश्य है। उनसे कुछ मांगना नहीं है।

बीती 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से राजनेता अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई प्रदेश की सरकारें भी समूह में रामलला के दर्शन के लिए आईं। अब शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां रामलला का दर्शन किया। इस दौरान वह मीडिया से बचते रहे।

जीतनराम मांझी ने कहा कि वह दर्शन के बाद ही मीडिया से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह रामलला से कुछ मांगने नहीं आए हैं। मांझी ने कहा, ‘रामलला हमारे बारे में सबकुछ जानते हैं। राम का केवल दर्शन करना ही उद्देश्य है। उनसे पूछा गया कि क्या नामांकन से पहले वह रामलला का आशीर्वाद लेने आए हैं तो मांझी ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। उनकी राम में पहले से ही श्रद्धा रही है।

इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मांझी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा, ‘अयोध्या धाम पहुंच चुका हूं। अयोध्या आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के भव्य स्वागत से भावविभोर हूं। श्री राम भूमि के लोगों का एक दलित के प्रति प्रेम आज भी वैसा ही है जैसी प्रभु श्री राम का माता शबरी के प्रति था। सियावर रामचंद्र की जय।’

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago