Bihar

हाजीपुर में चिराग पासवान का जोरदार स्वागत, होली के बाद होगा उम्मीदवारों का ऐलान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

हाजीपुर लोकसभा सीट कंफर्म होने के बाद पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की कर्म भूमि हाजीपुर पहुंचे। जहां चिराग पासवान ने पिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हाजीपुर की जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यकता इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन ना करे इसे लेकर जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थे। चिराग पासवान के हाजीपुर आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पासवान चौक पर लगे रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा के पास चिराग पासवान का स्वागत करने पहुंच गये।

हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान पर जेसीबी से फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हमारे पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर को मां का दर्जा दिया था। जिसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हाजीपुर की वजह से उनको देश और दुनियां जानती है। हम अपने पिता और उनके सपने के बारे में हम बता नहीं सकते हैं। हम अपने पिता के अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आने वाले दिनों में हाजीपुर की वजह से पापा को जाना जाता था मैं भी चाहूंगा कि मेरी भी पहचान हाजीपुर से हो।

चिराग ने कहा कि हाजीपुर के हरेक समस्या का हल निकालूंगा। मैं जिस परिवार से आता हूं वहां घर के बड़े फैसले लेते हैं। जब हमारे चाचा ने मुझे अपना खून मानने से इनकार किया था तब भी हमने उनके फैसले को सर आंखों पर रखा था। हमारे चाचा पारस हमसे बड़े हैं जो फैसला लेंगे उसको भी हम सिर आंखों पर रखूंगा। हाजीपुर मेरे पापा की कर्मभूमि रही है आज एक बेटे का फर्ज निभाने यहां पर आया है। ऐसे ही मेरी कर्मभूमि जमुई रही है मैं चाहता हूं कि जमुई से भी कोई ऐसा भी उम्मीदवार पार्टी की ओर से जाए वो भी सांसद नहीं बल्कि बेटा बनकर ही काम करें। होली के तुरंत बाद पार्टी के तमाम उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago