Bihar

बिहार: डबल मर्डर केस में माले के 2 विधायकों समेत 10 आरोपी बरी, सीवान के चिलमरवा कांड में 11 साल बाद फैसला

चिलमरवा हत्याकांड में माले के दो विधायक सहित आठ आरोपितों को सुनवाई के बाद साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। तृतीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश नरेन्द्र कुमार की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया।इसके पहले न्यायालय ने इस कांड की सुनवाई करने के बाद फैसले की तिथि 30 मार्च निर्धारित की थी। इस कांड में भाकपा माले के दरौली विधायक सत्यदेव राम, जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा समेत अन्य को आरोपित किया गया था। अदालत में करीब दो बजे निर्णय सुनाया गया।

गौरतलब है कि 6 जुलाई 2013 को चिलमरवा हत्याकांड हुआ था। इसमें बलौर गांव के राजनारायण सिंह उर्फ राजू सिंह व सोहगरा निवासी मुकेश सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि, विशवार गांव के घनश्याम मिश्रा जख्मी हो गए थे। इसमें बेलौर गांव निवासी व मृतक राजू सिंह के पिता अमर सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। दरौली विधानसभा के विधायक सत्यदेव राम, जीरोदेई के माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, विश्राम मांझी, लोरिक राम, दिनेश राम, उदय भान राम, रामकिशुन राम उर्फ बेंगा व छोटे लाल शर्मा समेत अन्य को आरोपित किया गया था।

गुठनी थाना क्षेत्र के चिलमरावा गांव में 06 जुलाई 2013 को हुए दोहरे हत्याकांड में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एमपी- एमएलए कोर्ट के जज नरेन्द्र कुमार की अदालत में शनिवार को फैसला सुनाया गया। बहुचर्चित हत्याकांड मामले में आरोपित दो माले विधायक सहित आठ आरोपितों पर फैसला को सुनने के लिए सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं की गहमा गहमी रही। दूसरे पक्ष के लोग भी फैसले को लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे थे। वहीं, दोपहर के करीब 01 बजे दोनों माले विधायक अमरजीत कुशवाहा व सत्यदेव राम कोर्ट में पहुंचे।

बाहर खड़े समर्थकों की भीड़ न्यायालय की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए थी। हालांकि दूरी होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं सुनाई दे रहा था। बावजूद इसके चेहरे के हावभाव से सभी कयास लगाते रहे। काफी इंतजार के बाद दोपहर के करीब दो बजे के बाद न्यायालय द्वारा दोषमुक्त का फैसला सुनाने के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। कोर्ट परिसर के बाहर दोनों माले विधायकों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, विधायक भी कोर्ट के निर्णय से काफी खुश दिखे और दोनों हाथ जोड़कर लोगों को नमन करते दिखे। वहीं, कार्यकर्ता तालियां बजाकर स्वागत करते रहे।

दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि न्यायालय पर पहले से ही भरोसा था और न्यायालय ने आज न्याय दिया है। इससे न्यायालय पर सभी का विश्वास और बढ़ेगा। वहीं जीरादेई माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि चिल्मरवा कांड में राजनीतिक साजिश के तहत हमें फंसाया गया था। लेकिन न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा था। इसका परिणाम रहा कि कोर्ट ने आज हम सभी को न्याय देते हुए रिहा कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

58 मिनट ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

12 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago