Bihar

लवर के साथ भाग रही 2 बच्चों की मां को पति ने पकड़ा, प्रेमी बोला..बचपन से ही इससे प्यार करते हैं, दोनों बच्चे भी मेरे हैं

बिहार/जमुई: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महिसोड़ी चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब पति-पत्नी और वो के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा. दरअसल चानन थाना क्षेत्र के शीतला कोड़ासी निवासी संजय कोड़ा की शादी मिर्चा पाठकचक गांव निवासी गंगिया देवी के साथ चार साल पहले हुई थी और दो बच्चे भी हो गए. लेकिन आज शनिवार को पति संजय कोड़ा के द्वारा अपने ससुराल से पत्नी को विदाई कराकर अपने घर लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के कोड़ासी गांव ले जा रहा था. जमुई शहर के महिसोड़ी चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद प्रेमी के साथ भागने के लिए प्रेमिका बाइक पर बैठ गई.

वहीं गनीमत रही कि पति संजय की नजर पत्नी पर पड़ गई और दौड़ कर उसे पकड़ लिया और हल्ला करने लगा .जिससे वहां पहले से मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और बाइक भी जप्त कर ली. वहीं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने बाइक सहित तीनों प्रेमी, प्रेमिका और उसके पति को महिला थाने ले गई.

प्रेमी की पहचान जमुई जिले का लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी उत्तम भुइयां के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. वही पत्नी गंगिया देवी ने बताया की मेरा पति मुझे नहीं रखता है और ना ही पैसे देता है. मेरी दोस्ती छोटू कुमार के साथ शादी से पहले ही था और मेरी शादी जबरदस्ती करा दी गई अब मैं अपने प्रेमी छोटू कुमार के साथ ही रहूंगी.

जबकि पति संजय कोड़ा का कहना है कि ऐसा कोई बात नहीं है हम बाहर में कमाकर इसे पैसा देते हैं. यह अपने प्रेमी से घंटों फोन पर बात करती है. वहीं प्रेमी छोटू कुमार ने बताया कि मेरी दोस्ती बचपन की है और बच्चे भी मेरे हैं और इसे हम अपने साथ रखना चाहते हैं. पूरे मामले को लेकर महिसोड़ी चौक पर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

वहीं पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे डायल 112 के एसआई ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि महिसोड़ी चौक पर मारपीट हो रही है. जिसकी सूचना के बाद हम लोग पहुंचे और एक बाइक सहित तीनों को थाना ले जा रहे हैं. पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago