Bihar

डेढ़ साल बाद पीएम मोदी का आज बिहार दौरा, औरंगाबाद और बेगूसराय में करेंगे सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. आज पीएम मोदी दो जिलों का दौरा करेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. औरंगाबाद और बेगूसराय में प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह है. पीएम मोदी एक ही दिन में दो जिलों का दौरा करेंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में सभा को संबोधित करने जा रहे हैं

दोपहर 1:05 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट से गया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 1:50 पर प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और से 1:55 पर गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे. 2:25 पर नरेन्द्र मोदी औरंगाबाद पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:30 पर औरंगाबाद स्थित रतनवा गांव पहुंचेंगे. 2:30 से लेकर 3:45 तक प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर 3:55 पर प्रधानमंत्री औरंगाबाद हेलीपैड से सीधे बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे.

शाम के 5:05 पर प्रधानमंत्री बेगूसराय हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 5:15 से लेकर 6:30 तक नरेन्द्र मोदी बेगूसराय में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 6:45 पर प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 7:30 पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रात 9:30 पर प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

कार्यक्रम में जीतनराम मांझी भी शामिल होंगे. नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. इस दौरान 34800 करोड़ रुपए के योजनाओं की सौगात देंगे. 1800 करोड़ से राजमार्ग के निर्माण होने से बिहार में सड़कों का जाल बिछ जाएगा. पीएम मोदी गंगा नदी पर छह लेन के दिघवारा पुल का शिलान्यास करेंगे. यह देश के सबसे लंबे नदी पर पुलों में से एक होगा. तेल और गैस क्षेत्र की कई परियोजनाओं से बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल समेत बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, खत्म होंगे समपार फाटक

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…

3 घंटे ago

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

22 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

24 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

1 दिन ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

1 दिन ago