Bihar

MLC चुनाव: CM नीतीश ने चौथी बार दाखिल किया नामांकन, खालिद अनवर ने भी भरा पर्चा, 21 मार्च को वोटिंग

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के साथ नीतीश विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे । इनके अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। एमएलसी के लिए नीतीश कुमार का ये चौथी बार नामांकन है। और उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अलावा जेडीयू की ओर से खालिद अनवर ने भी पर्चा दाखिल किया।

आपको बता दें एमएलसी की खाली हो रहीं 11 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। जिन सदस्यों की सीटें खाली हो रही हैं। उनमें जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री संजय झा, खालिद अनवर, रामेश्वर महतो शामिल हैं। इनके अलावा राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और रामचंद्र पूर्वे। वहीं भाजपा से शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, संजय पासवान का नाम शामिल हैं। कांग्रेस से प्रेमचंद्र मिश्रा और हम सेक्युलर से संतोष कुमार सुमन की सीट खाली हो रही है।

बिहार विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम

नामांकन करने की अंतिम तिथि- 11 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच- 12 मार्च

नामांकन वापसी की तारीख : 14 मार्च

चुनाव के लिए मतदान : 21 मार्च

मतगणना : 21 मार्च की शाम

चुनाव पूरा कराने की तारीख: 23 मार्च

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च है। लेकिन 7 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश इंग्लैंड के दौरे पर निकल रहे हैं। इसी के चलते उन्होने आज ही नामांकन कर दिया है। इससे पहले नीतीश 6 मार्च को पीएम मोदी के बेतिया दौरे में भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार सात मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी पटना में 17 एकड़ में बन रही है। इसके लिए इंग्लैंड में मुख्यमंत्री वहां के साइंस म्यूजियम को देखेंगे। पहले से ही प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन पॉलिटिकल डेवलपमेंट हो गया, सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी। आगे लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

8 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

17 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

23 घंटे ago