Bihar

चिराग पासवान की नाराजगी पर आया जेडीयू और HAM का रिएक्शन, मांझी ने बताया कब होगा सीट बंटवारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान की एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी की चर्चा तेज है। इस बीच एनडीए में शामिल नीतीश कुमार की जेडीयू और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का बयान आया है। जेडीयू ने चिराग के मसले पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पार्टी के नेता एवं शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान का मामला बीजेपी देख रही है। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि एनडीए में किसी की कोई नाराजगी नहीं है। 13 से 15 मार्च के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

मंत्री विजय चौधरी ने बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग बीजेपी और जेडीयू के बीच होनी है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। अभी तो लोकसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। वहीं, जीतनराम मांझी ने भी सोमवार को दावा किया कि दो-चार दिनों में एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो जाएगा। चिराग पासवान की नाराजगी से उन्होंने इनकार कर दिया।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चिराग के एनडीए से सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी की चर्चा चरम पर है। रविवार को उन्होंने वैशाली लोकसभा क्षेत्र में रैली करके मंच से नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ भी हल्ला बोला था। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में एनडीए से नाराजगी की बात को खारिज कर दिया। चिराग ने दावा किया कि बीजेपी से उनकी सीटों पर बात हो चुकी है। जल्द ही फॉर्मूला सार्वजनिक किया जाएगा।

बता दें कि हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चिराग की अपने चाचा पशुपति पारस से तनातनी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने चाचा-भतीजे के बीच सुलह कराने के लिए हाजीपुर सीट चिराग को देने और पारस को दूसरी प्रमुख सीट समस्तीपुर से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया है। इस बीच चिराग पासवान को महागठबंधन से भी 8 सीटें लड़ने का ऑफर मिलने की बात सामने आई थी। मगर उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत में इस दावे को खारिज कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

51 मिनट ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

6 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

12 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

13 घंटे ago